1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारत-पाक तनाव के चलते शरीफ ने की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता

भारत-पाक तनाव के चलते शरीफ ने की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 30, 2017 01:31 pm IST,  Updated : Jun 30, 2017 01:31 pm IST

कश्मीर में संघर्ष विराम के उल्लंघनों को लेकर भारत के साथ चल रहे तनाव के बीच, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पड़ोसी देश के साथ अपने रिश्तों पर चर्चा करने के विदेश नीति के शीर्ष अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

sharif presides over a high level meeting due to Indo Pak...- India TV Hindi
sharif presides over a high level meeting due to Indo Pak tensions

इस्लामाबाद: कश्मीर में संघर्ष विराम के उल्लंघनों को लेकर भारत के साथ चल रहे तनाव के बीच, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पड़ोसी देश के साथ अपने रिश्तों पर चर्चा करने के विदेश नीति के शीर्ष अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। (अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच हुई उत्तर कोरिया को लेकर बातचीत)

रेडियो पाकिस्तान की खबर के अनुसार, शरीफ को विदेश मामलों से जुड़े अहम मुद्दों के बारे में बताया जाएगा, जिनमें भारत और अफगानिस्तान के साथ संबंधों के मुद्दे भी शामिल हैं। इस बैठक में विा मंत्री इसहाक डार और विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शिरकत की।

बैठक का आयोजन एक ऐसे समय पर किया गया, जब कश्मीर में संघर्षविराम का कई बार उल्लंघन हो जाने के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा है। दोनों ही पक्ष इन उल्लंघनों के लिए एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराते हैं। इस बैठक से कुछ ही दिन पहले अमेरिका ने पाकिस्तान आधारित हिज्बुल मुजाहिदीन के नेता सैयद सलाहुद्दीन को वैकि आतंकी घोषित किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश