1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारत समेत सभी देशों के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं, तालिबान के प्रवक्ता का बयान

भारत समेत सभी देशों के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं, तालिबान के प्रवक्ता का बयान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 27, 2021 10:11 pm IST,  Updated : Aug 27, 2021 10:11 pm IST

तालिबान के प्रवक्ता जुबिउल्लाह मुजाहिद ने यह भी कहा कि समूह जिसके हाथ में अब अफगानिस्तान की बागडोर है वह भारत को क्षेत्र में एक अहम हिस्सा मानता है। पाकिस्तान के एआरवाई समाचार चैनल ने बुधवार को मुजाहिद के हवाले से कहा, ‘‘हम क्षेत्र के एक अहम हिस्से भारत समेत सभी देशों के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं।

Zabihullah Mujahid, Taliban Spokesperson- India TV Hindi
Zabihullah Mujahid, Taliban Spokesperson Image Source : AP FILE PHOTO

इस्लामाबाद: तालिबान के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि समूह भारत समेत सभी देशों के साथ अच्छे संबंध चाहता है। उन्होंने संकल्प लिया कि अफगानिस्तान की भूमि का इस्तेमाल किसी भी देश के खिलाफ नहीं करने दिया जाएगा। तालिबान के प्रवक्ता जुबिउल्लाह मुजाहिद ने यह भी कहा कि समूह जिसके हाथ में अब अफगानिस्तान की बागडोर है वह भारत को क्षेत्र में एक अहम हिस्सा मानता है।

पाकिस्तान के एआरवाई समाचार चैनल ने बुधवार को मुजाहिद के हवाले से कहा, ‘‘हम क्षेत्र के एक अहम हिस्से भारत समेत सभी देशों के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं। हमारी आकांक्षा है कि भारत अफगान लोगों के हितों के अनुरूप अपनी नीति तैयार करे।’’ अमेरिकी सैनिकों की वापसी से दो सप्ताह पहले, 15 अगस्त को तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था।

अफगानिस्तान में ‘तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान’ और ‘इस्लामिक स्टेट’ के पुन: सिर उठाने की आशंका से जुड़े सवाल के जवाब में मुजाहिद ने कहा, ‘‘हमने पहले भी कहा है कि हम अपनी जमीन का इस्तेमाल किसी भी अन्य देश के खिलाफ नहीं करने देंगे। हमारी नीति बिलकुल स्पष्ट है।’’ चैनल के मुताबिक मुजाहिद का यह कहना था कि पाकिस्तान और भारत को लंबित मुद्दों का समाधान निकालने के लिए एक साथ बैठना होगा क्योंकि ये दोनों पड़ोसी हैं और उनके हित एक दूसरे से जुड़े हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश