1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. थाईलैंड: इस शख्स को मिली थी 13,275 साल जेल, कोर्ट ने ‘रहम’ दिखाते हुए इतनी की सजा!

थाईलैंड: इस शख्स को मिली थी 13,275 साल जेल, कोर्ट ने ‘रहम’ दिखाते हुए इतनी की सजा!

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 30, 2017 06:16 pm IST,  Updated : Dec 30, 2017 06:16 pm IST

थाईलैंड से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे...

Phudit Kittitradilok - India TV Hindi
Phudit Kittitradilok

बैंकॉक: थाईलैंड से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। यहां की एक अदालत ने एक जालसाज को कुल मिलाकर 13,275 साल जेल की सजा सुनाई है। खबर के मुताबिक, 34 वर्षीय पुदित कित्तीथरादिलोक ने शुक्रवार को अदालत में माना कि वह एक पोंजी योजना चला रहा था, जिसमें वह निवेशकों को कृत्रिम रूप से भारी रकम लौटाने का वादा करता था। उसके इसी अपराध के बदले अदालत ने इस जालसाज को 13,275 साल जेल की सजा सुनाई। हालांकि बाद में अदालत ने ‘रहम’ दिखाते हुए उसकी सजा को आधा कर दिया और उसे 6,637 साल और छह महीने की कैद दी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 40 हजार लोगों ने इस जालसाज की कंपनी में 16 करोड़ डॉलर से ज्यादा का निवेश किया था। अदालत ने पाया कि वह अवैध उधार और धोखाधड़ी के 2,653 मामलों में शामिल था। उसके अपराध को कबूलने के आधार पर अदालत ने उसकी सजा आधी कर 6,637 साल और 6 महीने की कर दी। अभियोजक ने अदालत को बताया कि पुदित सम्मेलनों का आयोजन करता था, जहां निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जाता था। वह सम्मेलनों में आए लोगों से संपत्ति के विकास, सुंदरता, कारों और निर्यात से जुड़े कारोबार व अन्य चीजों में निवेश के लिए कहता था। 

बैंकॉक पोस्ट डेली के मुताबिक, निवेशकों से अतुलनीय लाभ का वादा किया जाता था, साथ ही उन्हें दूसरे लोगों को जोड़ने के लिए प्रोत्साहन राशि भी देने का वादा किया जाता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुदित को अगस्त में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद जमानत याचिका खारिज होने के बाद से वह बैंकॉक रिमांड जेल में कैद है। अदालत ने उसकी दोनों कंपनियों में प्रत्येक पर 20 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया है। साथ ही पुदित और उसकी कंपनियों को 2,653 लोगों का करीब 1.70 करोड़ रुपये सालाना साढ़े सात फीसदी की ब्याज दर के साथ चुकाने को कहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश