1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पिछले 2 सालों में 20 अंडे दे चुका है यह लड़का, डॉक्टर्स भी हुए परेशान

पिछले 2 सालों में 20 अंडे दे चुका है यह लड़का, डॉक्टर्स भी हुए परेशान

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Feb 28, 2018 04:17 pm IST,  Updated : Feb 28, 2018 04:17 pm IST

इंडोनेशिया में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंकाकर रख दिया। यहां रहने वाले 14 वर्षीय अकमल पिछले 2 सालों से अंडे दे रहा है। इसने डॉक्टरों को भी हैरान कर दिया है।

 This man has been giving egg from last 2 years- India TV Hindi
This man has been giving egg from last 2 years

इंडोनेशिया में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंकाकर रख दिया। यहां रहने वाले 14 वर्षीय अकमल पिछले 2 सालों से अंडे दे रहा है। इसने डॉक्टरों को भी हैरान कर दिया है। अकमल और उसके परिवार ने दावा किया है कि उनका बेटा पिछले 2 सालों में 20 अंडे दे चुका है। (तीन दिन बाद खुला यरूशलम का ऐतिहासिक गिरजाघर, कर लगाने के विरोध में था बंद )

जब डोक्टरों ने अपनी आखों के सामने अकमल को अंडे देते हुए देखा तो वह भी हैरान रह गए। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि किसी इंसान के शरीर में ऐसे अंडों का बनना नामुमकिन है। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि अकमल अपने शरीर के अंदर पहले से ही अंडे छुपाकर रखता है। अकमल के परिवारवालों ने एक हॉस्पिटल में एक्सरे भी करवाया। लेकिन डॉक्टरों को अभी भी यह समझ नहीं आ रहा है कि ऐसा कैसे हो सकता है।

अकमल के पिता ने डॉक्टरों को बताया कि, इससे पहले वह 18 अंडे दे चुका है। अकमल ने डॉक्टरों के सामने भी 2 अंडे दिए। अकमल के पिता ने बताया कि, हमने जब पहले अंडे को फोड़कर देखा, तो पाया कि वो पूरी तरह से पीला था। जब हमने दूसरे अंडे को फोड़कर देखा तो वो पूरी तरह से सफेद था उसके अंदर कोई पीला भाग नहीं था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश