1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में तीन आतंकवादी नहर में डूबे

पाकिस्तान में तीन आतंकवादी नहर में डूबे

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 08, 2019 06:18 pm IST,  Updated : Jun 08, 2019 06:18 pm IST

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सुरक्षाबलों द्वारा पीछा किए जाने पर प्रतिबंधित अल-कायदा के कथित आतंकवादियों की कार एक नहर में गिर गई जिससे तीन आतंकवादी डूब गए।

pakistan- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर

लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सुरक्षाबलों द्वारा पीछा किए जाने पर प्रतिबंधित अल-कायदा के कथित आतंकवादियों की कार एक नहर में गिर गई जिससे तीन आतंकवादी डूब गए। पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने एक बयान में बताया कि यह घटना तब हुई जब सीटीडी ने लाहौर से 200 किलोमीटर दूर झेलम में एक मकान पर छापा मारा।

उन्हें खुफिया सूचना मिली थी कि कुछ आतंकवादी मकान में छिपे हुए हैं और सुरक्षा अधिकारियों के कार्यालयों पर हमला करने की योजना बना रहे हैं। बयान में बताया गया कि जब सुरक्षाकर्मियों ने आतंकवादियों को ललकारा तो वे कार में सवार होकर भाग गए।

सीटीडी ने बताया, ‘‘सुरक्षाकर्मियों ने उनका पीछा किया। मुठभेड़ भी हुई और इसके चलते आतंकवादियों की कार झेलम में एक नहर में गिर गई और वे डूब गए।’’ सीटीडी ने कहा कि बाद में गोताखोरों ने तीनों आतंकवादियों के शव बरामद कर लिए। उनकी पहचान अल-कायदा के यह्या आतिफ गौरी समूह के सदस्यों के रूप में हुई है। उनके ठिकाने से हथगोले, बंदूकें और विस्फोटक बरामद किए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश