1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. शिखर बैठक से पहले तैयारियों में शामिल अमेरिकी राजनयिकों का प्रतिनिधिमंडल सोल से रवाना

शिखर बैठक से पहले तैयारियों में शामिल अमेरिकी राजनयिकों का प्रतिनिधिमंडल सोल से रवाना

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 29, 2018 11:42 am IST,  Updated : May 29, 2018 11:42 am IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग - उन की संभावित शिखर बैठक से पहले तैयारियों में शामिल अमेरिकी राजनयिकों का प्रतिनिधिमंडल आज सोल स्थित अपने होटल से रवाना हो गया है।

Top aide to North Korean leader lands in Singapore as...- India TV Hindi
Top aide to North Korean leader lands in Singapore as summit preparations advance

सोल: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग - उन की संभावित शिखर बैठक से पहले तैयारियों में शामिल अमेरिकी राजनयिकों का प्रतिनिधिमंडल आज सोल स्थित अपने होटल से रवाना हो गया है। (ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद, कभी-न-कभी जरूर मिलेगा मलेशियाई एयर लाइन्स का लापता विमान MH370 )

हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि प्रतिनिधिमंडल दोनों कोरियाई देशों के बीच स्थित गांव की तरफ बढ रहा है या नहीं। रविवार को इसी गांव में प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर कोरियाई अधिकारियों से भेंट की थी। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में मनीला में अमेरिका के राजदूत सुंग किम भी शामिल हैं।

ट्रंप ने पिछले गुरूवार को उत्तर कोरिया के व्यवहार का हवाला देते हुए 12 जून को किम के साथ तय वार्ता रद्द कर दी थी। हालांकि उसके बाद वह लगातार कर रहे हैं कि सिंगापुर में किम के साथ बैठक हो सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश