नई दिल्ली: पाकिस्तान से एक चौंकाने वाली खबर आई है। एयरपोर्ट पर लगेज चैंकिग के लिए लगी एक्सरे मशीन में से सामान की जगह अचानक लोग निकलने लगे। ऐसे हालात में सिक्योरिटी में तैनात पुलिस वाले भी परेशान हो गए। ये मामला पेशावर एयरपोर्ट की है।
Related Stories
दरअसल बड़ी संख्या में लोग हज से वापस लौटे थे। मक्का-मदीना से ये लोग पवित्र पानी लाए थे जिसे आबे जमजम कहा जाता है। फ्लाइट लैंड होने के बाद लोग आबे जमजम का केन लेने के लिए लगेज बेल्ट के पास खड़े थे लेकिन हाजियों को डर था कि उनका पानी कोई दूसरा ना ले जाए।
इसी डर की वजह से ये लोग पानी के केन के साथ खुद भी कन्वेयर बेल्ट में बैठ गए। एयरपोर्ट के अधिकारी इन हाजियों को रोकते रहे लेकिन ये नहीं माने और एक्स-रे मशीन में एक तरफ से घुसे तो दूसरी तरफ से निकल गए। देखें वीडियो....