1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. यमन: शिया हूती विद्रोहियों पर आसमान से बरसी मौत, सऊदी गठबंधन सेना का बड़ा हवाई हमला

यमन: शिया हूती विद्रोहियों पर आसमान से बरसी मौत, सऊदी गठबंधन सेना का बड़ा हवाई हमला

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 11, 2017 02:31 pm IST,  Updated : Dec 11, 2017 02:31 pm IST

यमन में सऊदी अरब की गठबंधन सेना और शिया हूती विद्रोहियों के बीच लड़ाई तेज होती जा रही है...

Representational Image | AP Photo- India TV Hindi
Representational Image | AP Photo

सना: यमन में सऊदी अरब की गठबंधन सेना और शिया हूती विद्रोहियों के बीच लड़ाई तेज होती जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यमन के पश्चिमोत्तर प्रांत के एक आर्मी ट्रेनिंग कैम्प पर रविवार को सऊदी अरब के नेतृत्व में गठबंधन सेना ने जमकर हवाई हमले किए। बताया जा रहा है कि इन हवाई हमलों में कम से कम 20 हूती विद्रोहियों की मौत हो गई। बताया जाता है कि इस हमले में ट्रेनिंग कैम्प के प्रमुख अमर अल-जारब की भी मौत हो गई है। सऊदी सेना के हमले में रॉकेट्स का एक गोदाम भी तबाह हो गया।

एक अधिकारी ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘इस हमले में 20 लड़ाकों की मौत हो गई जबिक कुछ घायल हो गए।’ अधिकारी ने बताया कि 10 से अधिक हवाई हमलों में सैन्य डिपो में विस्फोट हो गया। यह डिपो एक छोटे सैन्य शिविर में था, जिसका संचालन हूती विद्रोही करते थे। सऊदी अरब के नेतृत्व में गठबंधन सेना द्वारा किए जा रहे हवाई हमलों के तहत रविवार को यह हमला किया गया। 

आपको बता दें कि हूती विद्रोहियों द्वारा पूर्व राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह की हत्या के बाद सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने हमलों में तेजी ला दी है।सालेह ने अपना पक्ष बदलते हुए गठबंधन का समर्थन किया था। मार्च 2015 से सऊदी अरब और इसके कुछ मित्र देश पूर्व राष्ट्रपति अब्द मंसूर हादी को दोबारा सत्तासीन कराने के लिए यमन के हूती विद्रोहियों के खिलाफ जंग छेड़े हुए हैं। इस जंग में यमन के हजारों नागरिक मारे जा चुके हैं जिनमें बड़ी संख्या में औरतें और बच्चे भी शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश