1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कंबोडिया के एक ग्रांड डायमंड होटल में लगी भीषण आग, 10 की मौत, 30 घायल

कंबोडिया के एक ग्रांड डायमंड होटल में लगी भीषण आग, 10 की मौत, 30 घायल

 Published : Dec 29, 2022 10:30 am IST,  Updated : Dec 29, 2022 10:31 am IST

Combodia- कंबोडिया के होटल में भयानक आग लग गई है। इस घटना में करीब 10 लोगों की मौत हो गई है और 30 लोग झुलस गए हैं।

कंबोडिया के ग्रांड डायमंड होटल में लगी आग- India TV Hindi
कंबोडिया के ग्रांड डायमंड होटल में लगी आग Image Source : TWITTER

कंबोडिया के एक होटल में भीषण आग लग गई है। इस आग में करीब 10 लोगों के मरने की खबर है। साथ ही 30 लोग घायल हुए है। खबरों के मुताबिक, आग होटल के कसीनो में लगी थी, जहां करीब 50 से ज्यादा लोग फंस गए थे। आग लगने से होटल को काफी नुकसान हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। आग कैसे लगी अभी इस बारे में कई जानकारी नहीं मिली है। हालांकि स्थानीय अधिकारी जांच में जुट गए है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पोयपेट के ग्रैंड डायमंड सिटी होटल में बुधवार की रात को आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि उसमें काफी लोग झुलस गए हैं।

सोशल मीडिया पर आग लगने की कई घटना के कई वीडियो शेयर किए गए हैं, जिनमें जान बचाने के लिए इमारत से कूदते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा कि आग लगने के समय कसीनो में कई विदेशी नागरिक भी मौजूद थे। थाई विदेश मंत्रालय के एक सूत्रों ने बताया कि स्थानीय अधिकारी घायलों और पीड़ितों से संपर्क कर रहे हैं और हालात का जायजा ले रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, घायलों को थाईलैंड के सा केओ इलाके के हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश