1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो अलग-अलग हादसों में 12 लोगों की मौत, कोयले की खदान ढही

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो अलग-अलग हादसों में 12 लोगों की मौत, कोयले की खदान ढही

 Published : Mar 29, 2024 04:25 pm IST,  Updated : Mar 29, 2024 04:25 pm IST

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो अलग-अलग हादसे में 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। पहला हादसा पिकअप के नियंत्रण खो देने से हुआ, जिसके बाद वह पहाड़ी से टकराकर खाईं में गिर गई। इससे 2 बच्चों और 5 महिलाओं समेत उसमें सवार 8 लोगों की मौत हो गई। दूसरे हादसे में कोयले की खदान ठहने से 4 लोगों की मौत हुई।

पाकिस्तान में ढही कोयले की खदान (फाइल)- India TV Hindi
पाकिस्तान में ढही कोयले की खदान (फाइल) Image Source : AP

पेशावरः पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि ब्रेक खराब होने के चलते बुनेर जिले के पहाड़ी इलाके में एक पिकअप ट्रक के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर पहाड़ी से फिसल गया। वाहन के खाईं में गिरने से उसमें सवार पांच महिलाओं और दो बच्चों सहित एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई। घटना स्थल पर सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची। 

इसी तरह दूसरी घटना में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के ही कबिलाई कुर्रम जिले में हुई। यहां एक कोयला खदान के अचानक ढह जाने से हाहाकार मच गया। खदान के ढहने से एक ही परिवार के चार खनिकों की मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि मृतक खनिक स्वात जिले के रहने वाले थे। इसमें कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ने की आशंका जाहिर की जा रही है। इस बात की प्रबल आशंका है कि खदान में अभी कई श्रमिक दबे हो सकते हैं। लोगों को खोजने का प्रयास किया जा रहा है। (भाषा) 

खैबर पख्तूनख्वा है अशांत क्षेत्र

खैबर पख्तूनख्वा पाकिस्तान का सबसे अशांत क्षेत्र है। यहां अक्सर आतंकी हमले भी होते रहते हैं। टीटीपी समेत कई अन्य आतंकी संगठनों ने यहां अब तक दर्जनों हमलों को अंजाम दिया है। इसमें सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। यहां आए दिन बम धमाके और आतंकी हमले होते ही रहते हैं। इस बार हादसे में लोग मारे गए हैं। किसी न किसी वजह से यहां के लोगों को अपनी जान लगातार गंवानी पड़ रही है। 

यह भी पढ़ें

अमेरिकी नागरिकों को चुन-चुन कर जेल में डाल रहा रूस, इस रिपोर्ट से उड़ी बाइडेन की नींद

यूरोप में Luxury Life जीने का सपना देख भारतीय ने एजेंट को दिए 12 लाख, "डंकी रूट" से सर्बिया के जरिये जर्मनी पहुंच कर हुआ निर्वासित

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश