1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कंबोडिया में फंसे 250 भारतीयों को विदेश मंत्रालय की पहल पर लाया गया वापस, कराया जा रहा था ये शर्मनाक काम

कंबोडिया में फंसे 250 भारतीयों को विदेश मंत्रालय की पहल पर लाया गया वापस, कराया जा रहा था ये शर्मनाक काम

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Mar 30, 2024 10:07 pm IST,  Updated : Mar 30, 2024 10:07 pm IST

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार कंबोडियाई अधिकारियों के साथ समन्वय कर रही है और लगभग 250 भारतीयों को ‘‘बचाया और स्वदेश वापस लाया गया है।’’ यह बयान उन खबरों के बीच आया है, जिनमें कंबोडिया में कई भारतीय नागरिकों के फंसे होने की जानकारी दी गई है।

कंबोडिया में फंसे भारतीयों को लाया गया वापस- India TV Hindi
कंबोडिया में फंसे भारतीयों को लाया गया वापस Image Source : AP

कंबोडिया में गहरे स्कैम में फंसे 250 से ज्यादा भारतीयों को स्वदेश लाया गया है। विदेश मंत्रालय की लगातार कोशिशों के बाद इन भारतीयों को रेस्क्यू करने में सफलता मिल सकी है। इन्हें नौकरी का झांसा देकर विदेश ले जाया गया था। मगर वहां इन्हें गंभीर स्कैम में फंसा दिया गया था। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार कंबोडियाई अधिकारियों के साथ समन्वय कर रही है और लगभग 250 भारतीयों को ‘‘बचाया और स्वदेश वापस लाया गया है।’’ यह बयान उन खबरों के बीच आया है, जिनमें कंबोडिया में कई भारतीय नागरिकों के फंसे होने की जानकारी दी गई है।

इन भारतीय नागरिकों को वहां रोजगार के अवसरों का लालच दिया गया था, लेकिन कथित तौर पर उन्हें साइबर अपराध करने के लिए मजबूर किया गया। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इन 250 भारतीयों में से 75 को पिछले तीन महीने में वापस लाया गया है। उसने कहा, ‘‘हमने कंबोडिया में फंसे भारतीय नागरिकों पर मीडिया रिपोर्ट देखी हैं। कंबोडिया में हमारा दूतावास उन भारतीय नागरिकों की शिकायतों पर तुरंत प्रतिक्रिया दे रहा है, जिन्हें उस देश में रोजगार के अवसरों का लालच दिया गया था, लेकिन उन्हें अवैध साइबर कार्य करने के लिए मजबूर किया गया।

भारतीयों को लगातार स्कैम से निकालने में जुटा विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के हवाले से बयान में कहा गया, ‘‘कंबोडियाई अधिकारियों के साथ मिलकर काम करते हुए लगभग 250 भारतीयों को बचाया और वापस लाया गया है, जिनमें से 75 केवल पिछले तीन महीनों में वापस आए हैं।’’ बता दें कि विदेश मंत्रालय लगातार कंबोडिया में एजेंटों के चंगुल में फंसकर नौकरी के वास्ते गए भारतीयों को स्कैम से निकालकर वापस ला रहा है। अभी काफी संख्या में अन्य भारतीयों के भी फंसे होने की आशंका है। वापसी का मिशन जारी है। (भाषा) 

यह भी पढ़ें

नहीं सुधर रहे पाकिस्तान के आर्थिक हालात, भारत की तर्ज पर PM शहबाज शरीफ ने किया इस राह पर चलने का ऐलान

आ गया कैंसर मरीजों का जीवन बचाने वाला उपचार, नई पद्धति से इलाज का भारतीय मूल का किशोर बना पहला लाभार्थी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश