1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Flood in Sri lanka: श्रीलंका में आर्थिक संकट के बाद अब कुदरत बनी आफत, 600 से ज्यादा परिवार बाढ़ से प्रभावित

Flood in Sri lanka: श्रीलंका में आर्थिक संकट के बाद अब कुदरत बनी आफत, 600 से ज्यादा परिवार बाढ़ से प्रभावित

 Published : May 16, 2022 02:32 pm IST,  Updated : May 16, 2022 02:32 pm IST

 श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र (DMC) ने बताया कि रविवार को देश में भारी बारिश की वजह से 600 से ज्यादा परिवार लैंडस्लाइड यानी भूस्खलन और बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

Flood in Sri Lanka- India TV Hindi
Flood in Sri Lanka Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • श्रीलंका: दक्षिणी जिले रत्नापुरा में 585 परिवारों के कुल 2290 लोग प्रभावित
  • श्रीलंकाई आपदा प्रबंधन केंद्र (DMC) ने दी मौसमी आफत की जानकारी

Flood in Sri lanka: गहरे आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका को आसमानी आफत का भी सामना करना पड़ा रहा है। श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र (DMC) ने बताया कि रविवार को देश में भारी बारिश की वजह से 600 से ज्यादा परिवार लैंडस्लाइड यानी भूस्खलन और बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

DMC के मुताबिक, दक्षिणी जिले रत्नापुरा में 585 परिवारों के कुल 2,290 लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि पश्चिमी प्रांत के कालूतारा जिले में 16 परिवारों को मुश्किल का सामना करना पड़ा है। कई घरों को बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से भारी नुकसान हुआ है।

गौरतलब है कि श्रीलंका पर लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम यानी लिट्‌टे (LTTE) के हमले का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय इनपुट के मुताबिक, 18 मई को लिट्‌टे किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। भारत की तरफ से इंटेलिजेंस इनपुट मिलने के बाद श्रीलंका ने भी अपनी सुरक्षा कड़ी कर दी है। श्रीलंका का कहना है कि वो भी इस मामले में जांच करेगा।

बता दें कि श्रीलंका में लोगों ने आर्थिक संकट और श्रीलंका सरकार के रवैये से त्रस्त होकर हाल के समय में हिंसा का सहारा लिया।राजनीतिक संकट भी गहराता दिख रहा है। आज प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के अनुरोध के बाद पीएम महिंदा ने यह फैसला लिया है। उनसे आपातकाल की स्थिति के बाद गहराते आर्थिक संकट के कारण पद छोड़ने का अनुरोध किया गया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश