1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इस्माइल हानिया की हत्या पर अमेरिका ने अभी तक नहीं दी प्रतिक्रिया, संघर्ष विराम का क्या होगा?

इस्माइल हानिया की हत्या पर अमेरिका ने अभी तक नहीं दी प्रतिक्रिया, संघर्ष विराम का क्या होगा?

 Published : Jul 31, 2024 10:24 am IST,  Updated : Jul 31, 2024 10:24 am IST

हमास चीफ इस्माइल हानिया का खात्मा हो गया है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने हानिया की मौत की पुष्टि की है। अभी तक इस पूरी घटना पर अमेरिका की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Joe Biden- India TV Hindi
Joe Biden Image Source : FILE AP

तेहरान: ईरान के अर्धसैनिक बल ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ ने बुधवार को कहा कि तेहरान में हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या कर दी गई है। फिलहाल, किसी ने भी हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन इसका शक इजराइल पर है, जिसने सात अक्टूबर को देश में हुए अप्रत्याशित हमले को लेकर हानिया और हमास के अन्य नेताओं को मारने का संकल्प लिया था। हानिया मंगलवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए तेहरान में था। ईरान ने यह नहीं बताया कि हानिया की हत्या कैसे हुई और उसे किसने मारा। रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। 

इजराइल ने नहीं दी प्रतिक्रिया

ईरान के सरकारी टेलीविजन पर विश्लेषकों ने तुरंत इस हत्या के लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया। इजराइल ने अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। हानिया ने 2019 में गाजा पट्टी छोड़ दी थी और कतर में निर्वासन में रह रहा था। गाजा में हमास का शीर्ष नेता येह्या सिनवार है, जिसने सात अक्टूबर को इजराइल पर हमले की साजिश रची थी। इस हमले में 1,200 लोग मारे गए थे और करीब 250 लोगों को बंधक बना लिया गया था।

संघर्ष विराम कैसे होगा?

इस्माइल हानिया की हत्या ऐसे वक्त में हुई है, जब अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन का प्रशासन हमास और इजराइल को एक अस्थायी संघर्ष विराम और बंधकों की रिहाई संबंधी समझौते पर राजी करने का प्रयास कर रहा है। अभी व्हाइट हाउस ने हानिया की हत्या पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। (एपी)

यह भी पढ़ें:

इजराइल ने लिया बदला, मारा गया हमास चीफ इस्माइल हानिया; ईरान में हुई हत्या

कौन था इस्माइल हानिया, जिसे अमेरिका ने घोषित किया था आतंकवादी? PM रहा शख्स कैसे बना मोस्ट वांटेड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश