1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इजराइली हमले में मारा गया हमास का एक और बड़ा कमांडर, इजराइल पर अटैक में था अहम रोल

इजराइली हमले में मारा गया हमास का एक और बड़ा कमांडर, इजराइल पर अटैक में था अहम रोल

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Oct 16, 2023 01:42 pm IST,  Updated : Oct 16, 2023 01:43 pm IST

इजराइली सेना गाजा पट्टी में छिपे बैठे हमास आतंकियों को टारगेट कर रही है। इजराइल ने हमास के एक और कमांडर मुएताज ईद को मार दिया है। 7 अक्टूबर को इजराइल पर हमास के बड़े हमले में इस कमांडर की अहम भूमिका थी।

गाजा में जोरदार हमले कर रहा इजराइल।- India TV Hindi
गाजा में जोरदार हमले कर रहा इजराइल। Image Source : PTI

Israel Hamas War: इजराइल पर 7 अक्टूबर को हमास ने तीन ओर से घातक हमले किए। इस हमले से इजराइल कराह उठा। इस हमले में हमास केस कमांडर मुएताज ईद की अहम भूमिका था। इजराइल के गाजा पट्टी पर किए गए पलटवार में यह हमास कमांडर भी मारा गया। इजराइल को इस कमांडर के 7 अक्टूबर को इजराइल पर अटैक के मामले में वांछित होने की खुफिया जानकारी मिली थी। सटीक खुफिया जानकारी पर गाजा के ​दक्षिण जिले में इस कमांडर मुएताज ईद को मारकर अंजाम तक पहुंचा दिया गया।

 

चुन-चुनकर हमास से बदला ले रही इजराइली सेना

दरअसल, इजरायल की सेना अपने देश पर हुए हमास के अटैक के बाद चुन-चुनकर हमास से बदला ले रही है। बड़ी ख़बर है कि इजरायली एयरस्ट्राइक में हमास का एक और बड़ा कमांडर मारा गया है। इस कमांडर का नाम मुएताज ईद था। मुएताज़ ईद ने 7 अक्टूबर के हमले में बड़ी भूमिका अदा की थी। इजरायल की खुफिया एजेंसी उसी दिन से इसके पीछे थी। सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर इजरायली एयरफोर्स ने गाज़ा के दक्षिणी ज़िले में एयरस्ट्राइक करके मुएताज़ को उसके अंजाम तक पहुंचा दिया है। इजरायइ की इस एयरस्ट्राइक में हमास का मिलिट्री बेस पूरी तरह से तबाह हो गया है, जिसका वीडियो भी जारी हुआ है।

24 घंटे में हमास के 250 ​ठिकानों को किया तबाह, कई कमांडर मारे गए

इससे पहले कल रात में भी गाजा पर भीषण हवाई हमले हुए थे। इस हमले में हमास के कई आतंकी मारे गए। कई मिलिट्ट्री ठिकाने ध्वस्त हो गए। इजरायल साफ कर चुका है कि हमास को पूरी तरह से मिटाकर रहेंगे। उसके एक एक आतंकी को ढेर कर देंगे। इसी कड़ी में अब तक हमास के कई टॉप कमांडर मारे जा चुके हैं, जिसमें बिलाल अल केदरा, अली कादी, मुराद अबू मुराद का नाम भी शामिल हैं। पिछले 24 घंटे में इजरायली एयफोर्स ने हमास के करीब 250 ठिकानों को तबाह कर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश