1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. "ईरानी द्वीपों पर कोई भी अटैक हुआ तो...पूरे फारस की खाड़ी में बहेंगी खून की नदियां", ईरान ने दी धमकी

"ईरानी द्वीपों पर कोई भी अटैक हुआ तो...पूरे फारस की खाड़ी में बहेंगी खून की नदियां", ईरान ने दी धमकी

 Published : Mar 12, 2026 05:41 pm IST,  Updated : Mar 12, 2026 06:01 pm IST

ईरान ने इजरायल और अमेरिका को बड़ी धमकी दी है। ईरानी पार्लियामेंट के स्पीकर ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान के किसी द्वीप पर हमला हुआ तो पूरे फारस की खाड़ी में खून की नदियां बहा दी जाएंगी।

ईरान-इजरायल युद्ध। - India TV Hindi
ईरान-इजरायल युद्ध। Image Source : AP

तेहरानः इजरायल और अमेरिका से छिड़े युद्ध के बीच ईरान ने एक और बड़ी धमकी दी है। ईरानी पार्लियामेंट के स्पीकर एमबी ग़ालिबफ़र ने कहा है कि ईरान के द्वीपों पर अगर कोई भी हमला हुआ तो पूरे फारस की खाड़ी में हमलावरों के खून की नदियां बहा दी जाएंगी। उन्होंने एक्स पर लिखा, "वतन या मौत!...ईरानी द्वीपों की मिट्टी पर कोई भी आक्रमण सभी संयम को तोड़ देगा। हम सभी संयम त्याग देंगे और आक्रमणकारियों के खून से फारस की खाड़ी को लाल कर देंगे। अमेरिकी सैनिकों का खून ट्रंप की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है।"

ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले तेज होने से भड़का तेहरान

यह बयान ईरान-अमेरिका-इज़रायल युद्ध के बीच आया है। अमेरिका और इज़रायल की ओर से ईरान पर हवाई हमले जारी हैं। ग़ालिबाफ ने ईरानी द्वीपों (जैसे खार्ग द्वीप या अन्य खाड़ी द्वीपों) पर किसी भी आक्रमण या कब्जे की कोशिश के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इससे ईरान पूरी तरह से बिना किसी रोक-टोक के जवाब देगा, और फारस की खाड़ी (Persian Gulf) में आक्रमणकारियों का खून बहा देगा। ईरान की ओर से यह धमकी ऐसे समय में आई है जब:ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में जहाजों, तेल टैंकों और ऊर्जा सुविधाओं पर हमले तेज कर दिए हैं। 

अमेरिका और इजरायल के सहयोगियों पर ईरान का हमला तेज

ईरान ने भी अमेरिका और इजरायल के सहयोगियों पर हमला तेज कर दिया है। ईरान बहरीन, UAE, सऊदी अरब, इराक के बंदरगाहों पर हमला तेज कर दिया है। ईरानी हमले की वजह से तेल की कीमतें $100 प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई हैं। ट्रंप प्रशासन ने ईरान से "बिना शर्त आत्मसमर्पण" की मांग की है, और कुछ रिपोर्ट्स में अमेरिकी ग्राउंड ट्रूप्स की संभावना पर चर्चा हो रही है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने ईरान के हमलों को रोकने का प्रस्ताव पारित किया, लेकिन ईरान ने इसे नजरअंदाज किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश