1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में एक गोंद बनाने वाली फैक्ट्री में धमाका, बॉयलर फटने से 15 लोगों की मौत

पाकिस्तान में एक गोंद बनाने वाली फैक्ट्री में धमाका, बॉयलर फटने से 15 लोगों की मौत

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Nov 21, 2025 01:25 pm IST,  Updated : Nov 21, 2025 01:38 pm IST

पूर्वी पाकिस्तान में एक गोंद बनाने वाली फैक्ट्री में शुक्रवार को बॉयलर फट गया। इस विस्फोट में 15 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

Blast- India TV Hindi
एक गोंद बनाने वाली फैक्ट्री में धमाका Image Source : PTI/REPRESENTATIVE PIC

लाहौर: पूर्वी पाकिस्तान में एक गोंद बनाने वाली फैक्ट्री में शुक्रवार को बॉयलर फट गया, इस घटना में कम से कम 15 मजदूरों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि उन्होंने फैक्ट्री मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है और फैक्ट्री मालिक की तलाश कर रही है, जो विस्फोट के तुरंत बाद फरार हो गया। न्यूज एजेंसी AP के हवाले से ये जानकारी सामने आई है।

पंजाब प्रांत के फैसलाबाद शहर में हुई घटना

पंजाब प्रांत के फैसलाबाद शहर में औद्योगिक संयंत्र में हुए विस्फोट का पुख्ता कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय प्रशासक राजा जहांगीर का कहना है कि ये विस्फोट इतना तेज था कि इससे फैक्ट्री की इमारत और आस-पास के घरों को भी भारी नुकसान पहुंचा है और फैक्ट्री में आग लग गई है। इतनी बड़ी घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। स्थानीय पुलिस अधिकारी मोहम्मद असलम के अनुसार, मामले की जांच जारी है। 

पंजाब की मुख्यमंत्री ने संवेदना व्यक्त की

पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ ने अपनी संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को घायलों के लिए सर्वोत्तम इलाज सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

सुरक्षा के खराब मानक

मिली जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान में औद्योगिक दुर्घटनाओं और फैक्टरियों में आग लगने का एक आम कारण सुरक्षा के खराब मानक हैं। 2024 में, फ़ैसलाबाद की एक कपड़ा मिल में इसी तरह के बॉयलर विस्फोट में एक दर्जन मज़दूर घायल हो गए थे। पिछले हफ़्ते, पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची में एक पटाखा फ़ैक्टरी में हुए विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश