1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. आज से शुरू हो जाएगा इजरायल-हमास में संघर्ष विराम, बंधकों की रिहाई होगी देर शाम तक

आज से शुरू हो जाएगा इजरायल-हमास में संघर्ष विराम, बंधकों की रिहाई होगी देर शाम तक

 Published : Nov 23, 2023 09:45 pm IST,  Updated : Nov 24, 2023 06:16 am IST

इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद को रिहा करने वाले बंधकों की लिस्ट सौंप दी गई। इजरायल और हमास चार दिन के अस्थायी युद्ध विराम पर सहमत हुए थे। समझौते के तहत 150 फिलिस्तीन कैदियों की रिहाई के बदले हमास 50 बंधकों को रिहा करेगा।

इजरायल-हमास में संघर्ष विराम- India TV Hindi
इजरायल-हमास में संघर्ष विराम Image Source : AP

Israel Hamas: इजराइल और हमास के बीच संघर्ष विराम को लेकर सहमति हो गई है। इसके बाद कतर ने बड़ा ऐलान किया है। कतर ने कहा है कि कल यानी 24 नवंबर शुक्रवार को संघर्ष विराम शुरू हो जाएगा। वहीं देर शाम बंधकों की रिहाई होगी। कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजेद अल अंसारी ने कहा, ''युद्ध पर विराम शुक्रवार की सुबह 7 बजे (स्थानीय समय के अनुसार) शुरू होगा. फिर शाम को चार बजे (स्थानीय समय) बंधकों को रिहा किया जाएगा। इसमें बच्चों और महिलाओं सहित 13 लोगों को छोड़ा जाएगा।'' 

क्या हुआ था समझौता?

इजरायल और हमास  चार दिन के अस्थायी युद्ध विराम पर सहमत हुए थे। समझौते के तहत 150 फिलिस्तीन कैदियों की रिहाई के बदले हमास 50 बंधकों को रिहा करेगा। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा था कि गाजा में बंधक बनाई गईं 50 महिलाओं और बच्चों को चार दिन में रिहा किया जाएगा। इस दौरान युद्ध विराम रहेगा.  बयान में कहा गया था कि हर 10 अतिरिक्त बंधकों की रिहाई पर युद्ध विराम अगले दिन के लिए बढ़ा दिया जाएगा।

240 लोगों को हमास ने बनाया था बंधक

इजराइल पर हमास ने 7 अक्टूबर को बड़ा हमला किया था और अपने साथ हमास के कमांडो 240 बंधकों को ले गए थे। इसके बाद से ही इजराइल भड़का हुआ है। हवाई हमलों और जमीनी हमलों से लगातार इजराइल गाजा पर हमले कर रहा है। इसी बीच कतर और अमेरिका की मध्यस्थता से संघर्ष विराम हुआ है। इसके तहत हमास और इजराइल बंधकों और कैदियों को छोड़ेंगे। इस डील के लिए कतर और अमेरिका जैसे देश लगातार दबाव बना रहे थे क्योंकि उनके खुद के लोग भी हमास के बंधक बने हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश