1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इंतजार हुआ खत्म, चीन ने 6 साल बाद उठाया कदम; नॉर्थ कोरिया के लिए शुरू की सीधी उड़ान

इंतजार हुआ खत्म, चीन ने 6 साल बाद उठाया कदम; नॉर्थ कोरिया के लिए शुरू की सीधी उड़ान

 Edited By: Amit Mishra
 Published : Mar 30, 2026 12:03 pm IST,  Updated : Mar 30, 2026 12:10 pm IST

चीन ने बड़ा कदम उठाते हुए उत्तर कोरिया के लिए विमान सेवा फिर शुरू कर दी है। चीन ने विमान सेवा शुरू करने का फैसला 6 साल बाद लिया है। कोरोना महामारी के दौरान दोनों देशों के बीच विमान सेवाओं पर रोक लगा दी गई थी।

Air China- India TV Hindi
Air China Image Source : AP

बीजिंग: चीन की सरकारी एयरलाइन ने सोमवार को बीजिंग और नॉर्थ कोरिया की राजधानी प्योंगयांग के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू कर दी हैं। चीन की सरकारी मीडिया के अनुसार, एयर चाइना की इस उड़ान का स्वागत नॉर्थ कोरिया में चीन के राजदूत वांग याजुन और अन्य राजनयिकों ने किया। 2020 में कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से नॉर्थ कोरिया के लिए उड़ानें और यात्री ट्रेनें निलंबित कर दी गई थीं। नॉर्थ कोरिया की एयरलाइन एयर कोरियो ने 2023 में दोनों राजधानियों के बीच उड़ानें फिर से शुरू की थीं।

कोरोना महामारी की वजह से लगे थे प्रतिबंध

नॉर्थ कोरिया ने कोरोना महामारी के दौरान सभी विदेशी पर्यटकों पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन उसने इन प्रतिबंधों में ढील देना शुरू कर दिया है। 2024 में एक रूसी टूर ग्रुप नॉर्थ कोरिया में प्रवेश करने वाला पहला समूह बना था। प्रतिबंध से पहले, नॉर्थ कोरिया आने वाले कुल पर्यटकों में चीनी टूर ग्रुप की हिस्सेदारी 90 प्रतिशत थी। टूरिस्टों की इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए अब चीन ने फिर उड़ान सेवा शुरू की है।

चीन और नॉर्थ कोरिया के बीच मजबूत हैं रिश्ते

चीन प्योंगयांग का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार और प्रमुख सहयोगी है। बीजिंग ने पिछले कुछ वर्षों में नॉर्थ कोरिया की ओर से मिसाइलों के लगातार परीक्षण और प्रक्षेपण पर अपनी असहमति भी व्यक्त की है। नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन सितंबर में बीजिंग गए थे, जहां उन्होंने एक विशाल सैन्य परेड में हिस्सा लिया था। दशकों में यह पहली बार था जब नॉर्थ कोरिया का कोई नेता चीन की किसी सैन्य परेड में मौजूद रहा था।

दोनों देशों के बीच शुरू हुई थी ट्रेन सेवा

चीन की ओर से विमान सेवाओं को बहाल करने का फैसला ऐसे समय उठाया गया है जब दोनों देशों के बीच हाल ही में यात्री ट्रेन सेवा भी शुरू की गई थी। चीन से नॉर्थ कोरिया के लिए यात्री ट्रेन सेवा 12 मार्च को शुरू हुई थी। ट्रेन सेवा शुरू होते समय चीन के विदेश मंत्रायल की ओर से कहा गया था कि दोनों देशों के बीच दोस्ताना संबंध हैं और रेल सेवा शुरू होने से आम लोगों के बीच संपर्क को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें:

दुनिया में बढ़ा तेल संकट तो ढीली पड़ गई अमेरिका की अकड़, अब रूसी तेल टैंकर को क्यूबा जाने की दी इजाजत

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार लड़खड़ाकर जमीन पर गिरे, VIDEO का सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश