1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन ने भारत और पाकिस्तान को भेजा संदेश, शांतिपूर्ण समाधान की राह पर लौटने का आग्रह किया

चीन ने भारत और पाकिस्तान को भेजा संदेश, शांतिपूर्ण समाधान की राह पर लौटने का आग्रह किया

 Published : May 10, 2025 12:01 pm IST,  Updated : May 10, 2025 12:19 pm IST

भारत पूरी ताकत से पाकिस्तान की हर उकसावे की कार्रवाई का जवाब दे रहा है। ऐसे में पाकिस्तान का हिमायती चीन भी टेंशन में आ गया है। अब चीन ने भारत और पाकिस्तान से शांतिपूर्ण समाधान की राह पर लौटने का आग्रह किया है।

चीन ने भारत-पाकिस्तान से की अपील।- India TV Hindi
चीन ने भारत-पाकिस्तान से की अपील। Image Source : AP

भारत और पाकिस्तान के बीच जंग की संभावना बढ़ती चली जा रही है। पाकिस्तान की ओर से भारत के विभिन्न राज्यों में लगातार मिसाइल और ड्रोन से हमले कर रहा है। भारतीय सेना और एयर डिफेंस की ओर से पाकिस्तान के हमलों को लगातार नाकाम किया जा रहा है। अब इस बीच पाकिस्तान के हिमायती चीन ने भारत और पाकिस्तान से शांति और संयम बरतने की अपील की है। आइए जानते हैं कि चीन ने अपने संदेश में क्या कहा है।

तनाव पर बेहद चिंतित हैं- चीन

चीन ने शनिवार को बयान जारी करते हुए भारत और पाकिस्तान से शांति और संयम बरतने को कहा है। चीन ने दोनों देशों से शांतिपूर्ण समाधान की राह पर लौटने का 'दृढ़तापूर्वक/Strongly' आग्रह किया है। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव पर नजर रख रहा है और इस स्थिति पर बेहद चिंतित है।

समाधान की राह पर लौटने का आग्रह

चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि "हम दोनों पक्षों से शांतिपूर्ण तरीकों से राजनीतिक समाधान की राह पर लौटने का आग्रह करते हैं। हम ऐसी किसी भी कार्रवाई से बचने का का आग्रह करते हैं जिससे तनाव और बढ़े। ये भारत और पाकिस्तान दोनों के हितों और शांतिपूर्ण क्षेत्र के लिए अहम होगा। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय भी यही चाहता है। चीन इस दिशा में भूमिका निभाना जारी रखने को तैयार है।"

यहां जानें क्यों शुरू हुआ तनाव

बीते 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों ने 26 निर्दोष लोगों को मार डाला था। भारत ने पहलगाम हमले के जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। इसके बाद से पाकिस्तान ने भारतके जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात तक लगातार मिसाइल, ड्रोन और फाइटर जेट से हमला किया है। हालांकि, भारतीय सेना ने एयर डिफेंस की मदद से पाकिस्तान के सभी प्रयासों को विफल कर दिया है। (इनपुट: PTI)

ये भी पढ़ें- भारत से बढ़े तनाव के बीच जान लें क्या है पाकिस्तान नेशनल कमांड अथॉरिटी का काम, परमाणु हथियारों से जुड़ा है मामला

खुलासा: खूंखार आतंकी का बेटा है पाकिस्तानी सेना का ये डायरेक्टर जनरल, ओसामा बिन लादेन से भी है कनेक्शन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश