Sunday, March 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. देश दिवालिया, भूखे मर रहे लोग, कंगाली के लिए IMF पर दोष मढ़ रहा पाकिस्तान

देश दिवालिया, भूखे मर रहे लोग, कंगाली के लिए IMF पर दोष मढ़ रहा पाकिस्तान

Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826 Published : Mar 24, 2023 07:17 pm IST, Updated : Mar 24, 2023 11:51 pm IST

पाकिस्तान ने कहा था कि आईएमएफ की शर्तों के कारण ही पंजाब प्रांत में चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं। पाकिस्तान के इस दावे को आईएमएफ ने सिरे से खारिज करते हुए गुरुवार को कहा है कि पाकिस्तान के संवैधानिक मामले उसकी शर्तों में शामिल नहीं हैं।

देश दिवालिया, भूखे मर रहे लोग, कंगाली के लिए IMF पर दोष मढ़ रहा पाकिस्तान- India TV Hindi
Image Source : FILE देश दिवालिया, भूखे मर रहे लोग, कंगाली के लिए IMF पर दोष मढ़ रहा पाकिस्तान

Pakistan News: पाकिस्तान घोर आर्थिक संकट से घिरा हुआ है। उसने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष IMF से कर्ज मांगा था। लेकिन कुछ पैरामीटर्स IMF ने तय किए थे। जब सीधे सीधे कर्ज नहीं मिला तो उसने IMF पर ही दोष मढ़ना शुरू कर दिया। वैसे आईएमएफ पाकिस्तान की शहबाज सरकार सरकार की राजनीति को पूरी तरह से समझ गया है और हर कदम पर उसे बेनकाब कर रहा है। पाकिस्तान ने कहा था कि आईएमएफ की शर्तों के कारण ही पंजाब प्रांत में चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं। पाकिस्तान के इस दावे को आईएमएफ ने सिरे से खारिज करते हुए गुरुवार को कहा है कि पाकिस्तान के संवैधानिक मामले उसकी शर्तों में शामिल नहीं हैं। 

पाकिस्तान के अखबार, द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आईएमएफ ने कहा कि पाकिस्तान को अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए अपने खर्चों को प्राथमिकता देने या अतिरिक्त कर बढ़ाने का अधिकार है। आईएमएफ के रेजिडेंट प्रतिनिधि एस्तेर पेरेज रुइज ने कहा, 'पाकिस्तान के ईएफएफ प्रोग्राम के तहत संवैधानिक गतिविधियों को करने की पाकिस्तान की क्षमता में हस्तक्षेप करना कोई जरूरी नहीं है।'

चुनाव नहीं करा पाने पर IMF को दोष दे रहा पाक

इसके एक दिन पहले पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने पंजाब प्रांत में 8 अक्टूबर को होने वाले चुनावों को यह कहते हुए स्थगित कर दिया था कि आईएमएफ ने चुनावों के लिए फंड को ब्लॉक कर दिया है। चुनाव रोकने की अधिसूचना में आयोग ने आईएमएफ को जिम्मेदार ठहराया था। आयोग ने कहा था, 'वित्त सचिव ने आयोग को जानकारी देते हुए कहा कि धन की कमी और वित्तीय संकट के कारण, देश एक अभूतपूर्व आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।

Also Read:

पेंशन विवाद को लेकर फ्रांस में नहीं थम रहा प्रदर्शन, लाखों लोग सड़क पर उतरे, रेल यातायात ठप

पुतिन अमेरिका आए तो क्या होंगे गिरफ्तार, जानें अमेरिकी विदेश मंत्री ने क्या दिया जवाब?

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement