1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ‘खलनायक की मदद न करें‘, चीन ने जापान को दी अमेरिका से दूर रहने की सलाह, विदेश मंत्रियों की हुई बैठक में कही ये बात

‘खलनायक की मदद न करें‘, चीन ने जापान को दी अमेरिका से दूर रहने की सलाह, विदेश मंत्रियों की हुई बैठक में कही ये बात

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Apr 02, 2023 11:20 pm IST,  Updated : Apr 02, 2023 11:57 pm IST

चीन के विदेश मंत्री छिन कांग ने रविवार को अपने जापानी समकक्ष योशिमासा हयाशी से आग्रह किया कि वह बीजिंग के खिलाफ अमेरिका द्वारा प्रौद्योगिकी के संबंध में लगाए गए प्रतिबंधों का समर्थन करके किसी ‘खलनायक‘ की मदद ना करें। हिंद प्रशांत को लेकर अमेरिकी रणनीति का समर्थन करने के लिए जापान के खिलाफ चीन की आलोचना के बीच दोनों नेत

‘खलनायक की मदद न करें‘, चीन ने जापान को दी अमेरिका से दूर रहने की सलाह, विदेश मंत्रियों की हुई बैठक - India TV Hindi
‘खलनायक की मदद न करें‘, चीन ने जापान को दी अमेरिका से दूर रहने की सलाह, विदेश मंत्रियों की हुई बैठक में कही ये बात Image Source : AP

China-Japan talk: चीन ने जापान से स्पष्ट कहा है कि वह अमेरिका के बहकावे में न आए और उस ‘खलनायक‘ से दूर ही रहे। चीन और जापान के विदेश मंत्रियों की बैठक में यह नसीहत चीन के विदेश मंत्री ने दी। दरअसल, जापान और अमेरिका क्वाड के साथ ही कई ऐसे संगठनों में साथ हैं, जिनसे चीन असहज महसूस करता है। कई बार चीन ने ऐसे संगठनों की भूमिका पर सवाल उठाया है। 

इस बीच चीन के विदेश मंत्री छिन कांग ने रविवार को अपने जापानी समकक्ष योशिमासा हयाशी से आग्रह किया कि वह बीजिंग के खिलाफ अमेरिका द्वारा प्रौद्योगिकी के संबंध में लगाए गए प्रतिबंधों का समर्थन करके किसी ‘खलनायक‘ की मदद ना करें। हिंद प्रशांत को लेकर अमेरिकी रणनीति का समर्थन करने के लिए जापान के खिलाफ चीन की आलोचना के बीच दोनों नेताओं ने यह दुर्लभ वार्ता की। कांग ने हयाशी से कहा ‘अमेरिका ने जापान के सेमीकंडक्टर उद्योग को दबाने के लिए धौंस देने वाली रणनीति का इस्तेमाल किया और अब वह चीन के खिलाफ अपने पुराने हथकंडे दोहरा रहा है।‘ 

हांगकांग के अखबार साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट, के मुताबिक कांग ने कहाष्‘जापान ने वह दर्द सहा है और उसे किसी खलनायक की बुराई फैलाने में मदद नहीं करनी चाहिए। प्रतिबंध चीन के आत्मनिर्भर बनने के दृढ़ संकल्प को और प्रोत्साहित करेगा।‘

दोनों मंत्रियों के बीच वार्ता ऐसे वक्त हुई है जब अमेरिका द्वारा जोर दिए जाने के बाद जापान ने कहा है कि वह जुलाई से सेमीकंडक्टर उपकरण निर्यात को प्रतिबंधित कर देगा। हिंद प्रशांत रणनीति के लिए जापान के समर्थन का परोक्ष रूप से संदर्भ देते हुए कांग ने कहा कि दोनों देशों को अवरोधों को दूर करना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि संघर्ष से निपटने के लिए गुटबाजी और प्रतिबंध बहुत मददगार नहीं हैं। चीन ने अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के समूह ‘क्वाड‘ का विरोध करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य उसके उभार को रोकना है। कांग ने कहाष्‘शांतिपूर्ण सह अस्तित्व और मैत्रीपूर्ण सहयोग चीन जापान संबंधों के लिए एकमात्र सही विकल्प हैं।‘ वर्ष 2019 के बाद से जापानी विदेश मंत्री की चीन की यह पहली यात्रा है। चीन और जापान के बीच पूर्वी चीन सागर के द्वीपों को लेकर विवाद है। इन द्वीपों पर जापान का नियंत्रण है लेकिन चीन भी इस पर अपना दावा जताता है।

Also Read:

भारत और रूस की दोस्ती पर सवाल उठाने वालों को मिलेगा करारा झटका, खुद पुतिन देंगे जवाब, रूसी विदेश मंत्रालय का खुलासा

अमेरिका में बवंडर ने मचाई तबाही, घर, दुकानों को भारी क्षति, 26 लोगों की गई जान

जाओ और रोमांस करो... चीन ने छुट्टियों में स्टूडेंटृस को दिया अजीब होमवर्क, हफ्तेभर बंद रहेंगे कॉलेज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश