1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर कितनी मापी गई तीव्रता?

अफगानिस्तान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर कितनी मापी गई तीव्रता?

 Written By: Malaika Imam
 Published : Sep 09, 2026 11:07 am IST,  Updated : Sep 09, 2026 11:44 am IST

अफगानिस्तान में आज 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, फिलहाल भूकंप से किसी बड़े नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE (PTI)

अफगानिस्तान में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई। NCS के मुताबिक, भूकंप आज सुबह 10 बजकर 01 मिनट पर आया। फिलहाल भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है। वहीं, मंगलवार को तिब्बत में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। यह भूकंप नेपाल-तिब्बत सीमावर्ती इलाके में विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही के कुछ दिनों बाद आया। EMSC ने बताया कि भूकंप 35 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया। नेपाल के कुछ हिस्सों में भी झटके महसूस किए गए।

नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप

इससे पहले, नेपाल के पश्चिमोत्तर हिस्से में स्थित मुस्तांग जिले में मंगलवार को 5.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र मुस्तांग जिले के लोमान्थांग में था, जो काठमांडू से 375 किलोमीटर पश्चिमोत्तर में स्थित है। भूकंप रात 9 बजकर 53 मिनट पर आया। भूकंप से तत्काल किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। इसके झटके पड़ोसी मनांग, डोल्पा और म्याग्दी जिलों में भी महसूस किए गए।

अरुणाचल में भूकंप के झटके

वहीं, अरुणाचल प्रदेश के बिछोम क्षेत्र में मंगलवार सुबह हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गई। भूकंप सुबह 5 बजकर 44 मिनट 15 सेकंड पर आया। इसकी गहराई जमीन के भीतर करीब 10 किलोमीटर थी। भौगोलिक स्थिति के अनुसार, इसका केंद्र तवांग के आस-पास के क्षेत्र में बताया गया।

सोमवार को भी अफगानिस्तान में आया भूकंप

अफगानिस्तान में सोमवार सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गई थी। भूकंप सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर आया। इसकी गहराई जमीन के अंदर करीब 130 किलोमीटर थी।

तिब्बत में 5 तीव्रता का भूकंप आया

तिब्बत में गुरुवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.0 मापी गई। भूकंप दोपहर 1 बजकर 46 मिनट पर आया। NCS के अनुसार, इसका केंद्र जमीन के करीब 14 किलोमीटर नीचे था। भूकंप का केंद्र 31.479 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 80.370 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें-

सहारनपुर के पंजाब नेशनल बैंक में 17.29 करोड़ के जाली नोट बरामदगी का मामला, NIA ने बैंक कर्मचारी को किया गिरफ्तार

लखनऊ में 500 से ज्यादा छात्रों की फीस लेकर कोचिंग संचालक फरार, गैलेक्सी क्लासेज पर लटका मिला ताला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश