1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इंडोनेशिया में फिर महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, जानें रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता

इंडोनेशिया में फिर महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, जानें रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता

 Published : Aug 12, 2025 06:45 pm IST,  Updated : Aug 12, 2025 06:54 pm IST

इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्‍टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई है। भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से 39 किमी की गहराई में था।

Indonesia Earthquake- India TV Hindi
Indonesia Earthquake Image Source : ANI

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। यहां मंगलवार को आए भूकंप की वजह से लोग दहशत में आ गए। रिक्‍टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई है। भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने अपने एक बयान में यह जानकारी दी है। भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से 39 किमी की गहराई में था। इससे पहले इंडोनेशिया में  सात अगस्त को भी एक भूकंप आया था, जिसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.9 रही थी और इस भूकंप का केंद्र जमीन से 106 किमी की गहराई पर था। 

 

​इंडोनेशिया में क्यों आते हैं भूकंप

इंडोनेशिया कई टेक्टोनिक्स प्‍लेटों पर स्थित है। यही कारण है कि यहां पर अक्‍सर भूकंप आते रहते हैं। इंडोनेशिया में भूकंप के बाद ज्वालामुखी विस्फोट का भी खतरा बढ़ जाता है।

इस वजह से आते हैं भूकंप

जब पृथ्वी की सतह के नीचे मौजूद टेक्टोनिक प्लेट्स आपस में टकराती हैं या उनमें हलचल होती है तो भूकंप आते हैं। पृथ्वी की बाहरी परत (क्रस्ट) कई विशाल टेक्टोनिक प्लेट्स में विभाजित हैं जिसमें धीमी गति से निरंतर हलचल होती रहती है। इनके बीच हुए टकराव या दूरी से जो ऊर्जा बनती है, वह भूकंपीय तरंगों के रूप में बाहर निकलती है। इसी वजह से भूकंप आते है।

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता के बारे में जानें?

  • 0 से 1.9 सीज्मोग्राफ से मिलती है जानकारी
  • 2 से 2.9 बहुत कम कंपन पता चलता है
  • 3 से 3.9 ऐसा लगेगा कि कोई भारी वाहन पास से गुजर गया
  • 4 से 4.9 घर में रखा सामान अपनी जगह से नीचे गिर सकता है 
  • 5 से 5.9 भारी सामान और फर्नीचर भी हिल सकता है
  • 6 से 6.9 इमारत का बेस दरक सकता है 
  • 7 से 7.9 इमारतें गिर जाती हैं 
  • 8 से 8.9 सुनामी का खतरा, ज्यादा तबाही
  • 9 या ज्यादा सबसे भीषण तबाही, धरती का कंपन साफ महसूस होगा

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुआ बड़ा आतंकी हमला, आतंकवादियों ने 9 सैनिकों को मार डाला

म्यांमार के हिरासत केंद्रों में कैदियों के साथ जो होता है वो जानकर कांप जाएगी आपकी रूह, जानें खौफनाक सच्चाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश