1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. स्कूल में घुसकर सनकी ने की अंधाधुंध चाकूबाजी, 8 लोगों की हुई मौत; 17 घायल, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह

स्कूल में घुसकर सनकी ने की अंधाधुंध चाकूबाजी, 8 लोगों की हुई मौत; 17 घायल, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह

 Edited By: Amar Deep
 Published : Nov 17, 2024 06:29 am IST,  Updated : Nov 17, 2024 06:29 am IST

चीन के एक स्कूल में हुई चाकूबाजी की घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं घटना के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया है, जिसने अपना अपराध की स्वीकार कर लिया है।

चाकूबाजी की घटना में 8 लोगों की हुई मौत।- India TV Hindi
चाकूबाजी की घटना में 8 लोगों की हुई मौत। Image Source : REUTERS/REPRESENTATIVE IMAGE

बीजिंग: चीन में एक बार फिर चाकूबाजी का मामला सामने आया है। यहां एक व्यावसायिक स्कूल में हुई चाकूबाजी से 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं मौके र राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा आरोपी को मौके से ही पकड़ भी लिया गया। पकड़े जाने के बाद आरोपी ने अपना अपराध स्वीकर कर लिया। बता दें कि इससे पहले हाल ही में एक व्यक्ति ने अपनी कार से कई लोगों को कुचल दिया था। इस हादसे में भी 35 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 43 लोग घायल हो गए थे।

स्कूल में घुसकर की चाकूबाजी

बता दें कि पूरा मामला पूर्वी चीन के जियांग्सू प्रांत का बताया जा रहा है। यहां शनिवार को एक व्यावसायिक स्कूल में घुसे एक सनकी ने अंधाधुंध चाकूबाजी करनी शुरू कर दी। चाकूबाजी की इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए। यह हमला यिक्सिंग शहर के ‘वूशी वोकेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आर्ट्स एंड टेक्नोलॉजी’ में शाम करीब साढ़े छह बजे हुआ। 

पकड़ा गया आरोपी

वहीं सरकारी न्यूज एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के मुताबिक, यिक्सिंग के लोक सुरक्षा ब्यूरो द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, 21 वर्षीय संदिग्ध शू को घटनास्थल पर ही पकड़ लिया गया और उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शू परीक्षा में फेल हो गया था और इस वजह से उसे स्नातक प्रमाणपत्र नहीं मिला था। इसके अलावा वह इंटर्नशिप वेतन से असंतुष्ट था। ऐसे में अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए वह स्कूल में घुसा और चाकूबाजी करनी शुरू कर दी। शिन्हुआ के मुताबिक बचाव कार्य जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

कार से कुचलने से 35 लोगों की हुई थी मौत

इससे पहले एक अन्य घटना में 12 नवंबर को झुहाई शहर के खेल केंद्र में एक व्यक्ति ने अपनी कार से लोगों की भीड़ को कुचल दिया। इस घटना में 35 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 43 लोग घायल हो गए थे। मामले में फैन नामक एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने कहा कि उसने तलाक के बाद संपत्ति के बंटवारे से असंतुष्ट होकर ऐसा किया। घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने घायलों के इलाज के लिए हरसंभव प्रयास करने का निर्देश दिया। (इनपुट- एजेंसी)

यह भी पढ़ें- 

पाकिस्तान में सेना के कैंप पर बड़ा हमला, 7 की गई जान और 10 घायल, जानिए किसने ली अटैक की जिम्मेदारी?

श्रीलंका के संसदीय चुनाव में NPP की धमाकेदार जीत, अब दिसानायके चुनेंगे नया प्रधानमंत्री

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश