1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. गाजा बना नर्क! जंग के कारण खान यूनिस शहर में हजारों लोग अस्पताल में फंसे

गाजा बना नर्क! जंग के कारण खान यूनिस शहर में हजारों लोग अस्पताल में फंसे

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Jan 24, 2024 08:21 pm IST,  Updated : Jan 24, 2024 08:21 pm IST

इजराइल और हमास में संघर्ष के चलते गाजा के दूसरे सबसे बड़े शहर खान यूनिस में लोगों की फजीहत बढ़ गई है। खासकर अस्पताल में डॉक्टर्स सहित हजारों लोग फंसे हुए हैं। क्योंकि सड़कों पर निकलने का मतलब है मौत।

गाजा बना नर्क!- India TV Hindi
गाजा बना नर्क! Image Source : FILE

Israel Hamas War: गाजा नर्क बन गया है। इजराइल और हमास की जंग में गाजा के लोग फंसे हुए हैं। ताजा संघर्ष में हजारों लोग अस्पताल में फंसे हुए हैं। जानकारी के अनुसार इजरायली सेना ने बुधवार को गाजा के दूसरे सबसे बड़े शहर खान यूनिस में मुख्य अस्पताल के पास फलस्तीनी चरमपंथियों के साथ संघर्ष किया और डॉक्टरों के अनुसार इस लड़ाई के कारण सैकड़ों मरीज और हजारों विस्थापित लोग इस अस्पताल में फंसे हुए हैं। इजराइल ने हमास के खिलाफ अपने तीन महीने पहले शुरू किए गए हमलों को बढ़ाने का फैसला किया है और नागरिकों को खान यूनिस छोड़ने का आदेश दिया है। 

सड़कों पर निकलना जानलेवा, फंसे लोगों की फजीहत

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यालय ने कहा कि इस क्षेत्र में 88,000 फलस्तीनी रहते हैं और अन्य जगहों पर संघर्षों के कारण विस्थापित 4,25,000 अन्य लोग भी बस गए हैं। सहायता समूह ‘डॉक्टर्स विदआउट बॉर्डर्स‘ ने कहा कि उसके कर्मचारी करीब 850 रोगियों और हजारों विस्थापितों के साथ नासिर अस्पताल में फंस गए हैं क्योंकि आसपास की सड़कों तक पहुंचना असंभव है और बहुत खतरनाक भी है।

अस्पताल को कर दिया अलग थलग

नासिर अस्पताल दक्षिणी गाजा में स्थित केवल दो अस्पतालों में से एक है जहां गंभीर रूप से बीमार रोगियों का अब भी उपचार संभव है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी कहा कि अस्पताल को अलग.थलग कर दिया गया है। इजराइल की सेना ने कहा कि उसके जवान एक दिन पहले खान यूनिस शहर की घेराबंदी पूरी करने के बाद वहां चरमपंथियों के साथ लड़ रहे हैं। उसने कहा कि वहां अभियान के तहत उसके विमान लक्ष्यों पर निशाना साध रहे हैं और उन्होंने केंद्रीय तथा उत्तरी गाजा में भी संदिग्ध चरमपंथियों को निशाना बनाया है। 

हजारों लोग रफाह शहर की ओर निकले

मंगलवार को खान यूनिस के दक्षिणी हिस्से से हजारों लोग रफाह शहर की ओर निकले। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार मिस्र की सीमा से लगे रफाह शहर में और इसके आसपास करीब 15 लाख लोग आश्रयगृहों तथा तंबुओं के शिविरों में रह रहे हैं। यह संख्या गाजा की आबादी की करीब दो तिहाई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश