1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बलूचिस्तान में बंदूकधारियों ने फिर बरपाया कहर, 6 श्रमिकों की गोली मार कर हत्या

बलूचिस्तान में बंदूकधारियों ने फिर बरपाया कहर, 6 श्रमिकों की गोली मार कर हत्या

 Published : Oct 14, 2023 03:38 pm IST,  Updated : Oct 14, 2023 03:38 pm IST

बलूचिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने 6 नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी। पाकिस्तान पुलिस के अनुसार रात में सोते समय 8 बलूचिस्तानी नागरिकों पर गोलीबारी की गई। इनमें से 6 की मौत हो गई और 2 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वाले सभी 6 नागरिक श्रमिक थे।

बलूचिस्तान में श्रमिकों की हत्या (प्रतीकात्मक फोटो)- India TV Hindi
बलूचिस्तान में श्रमिकों की हत्या (प्रतीकात्मक फोटो) Image Source : FILE

बलूचिस्तान के श्रमिक और नागरिक लगातार बंदूकधारियों के निशाने पर हैं। एक बार फिर कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने कुछ लोगों को निशाना बनाया है। पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में बंदूकधारियों ने 6  श्रमिकों की गोली मारकर हत्या कर दी। पाकिस्तानी पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बंदूकधारी मौके से फरार हो गए। इधर घटना के बाद से ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है।

 पुलिस अधिकारी हिदायतुल्ला दश्ती ने कहा कि बंदूकधारियों ने प्रांत की राजधानी क्वेटा से करीब 606 किलोमीटर दक्षिण में तुरबत शहर में आठ श्रमिकों पर आधी रात को गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में घायल हुए दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दश्ती ने कहा कि श्रमिक शहर में निर्माणाधीन एक निजी निर्माण परियोजना का हिस्सा थे। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। घटना की जांच की जा रही है। हमलावर कौन थे और उन्होंने श्रमिकों को क्यों निशाना बनाया, इस बारे में अभी तक पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। 

इससे पहले भी कई बार बलूचिस्तानियों पर हो चुका हमला

यह कोई पहली घटना नहीं है, जब बलूचिस्तानियों को निशाना बनाया गया हो। इससे पहले भी कई बार बम ब्लास्ट करके काफी संख्या में बलूचिस्तानियों पर हमला किया जा चुका है। विभिन्न ब्लास्ट में सैकड़ों बलूचिस्तानी नागरिक मारे जाते रहे हैं। दरअसल बलूचिस्तानी नागरिक अपने क्षेत्र में पाकिस्तान का हस्तक्षेप नहीं चाहते। मगर पाकिस्तान बलूचिस्तान पर अपना अधिकार जमाता है। ऐसे में बलूचिस्तानी नागरिक पाकिस्तान के खिलाफ आंदोलन और विरोध प्रदर्शन करते रहते हैं। यह भी श्रमिकों को निशाना बनाए जाने की एक वजह हो सकती है। (एपीः)

 यह भी पढ़ें

इजरायल-हमास संघर्ष से भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारे में हो सकती है देरी, GTRI ने जताई आशंका

अलकायदा और हमास में ज्यादा शैतान कौन, जानें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने क्या बताया?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश