1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. हमास ने रिहा किए जाने वाले 3 और बंधकों के बताए नाम, इजरायल पर लगाए गंभीर आरोप

हमास ने रिहा किए जाने वाले 3 और बंधकों के बताए नाम, इजरायल पर लगाए गंभीर आरोप

 Published : Feb 08, 2025 09:07 am IST,  Updated : Feb 08, 2025 09:07 am IST

हमास ने तीन और इजरायली बंधकों के नामों की घोषणा की जिन्हें शनिवार को फलस्तीनी कैदियों के बदले रिहा किया जाएगा। हमास ने इन सभी बंधकों को सात अक्टूबर 2023 को हमले के दौरान बंधक बना लिया था।

हमास इन बंधकों को करेगा रिहा: ओर लेवी (L) एली शरबी (M) ओहद बेन अमी(R)- India TV Hindi
हमास इन बंधकों को करेगा रिहा: ओर लेवी (L) एली शरबी (M) ओहद बेन अमी(R) Image Source : AP

यरुशलम: फलस्तीन के आतंकी समूह हमास ने संघर्ष विराम समझौत के तहत रिहा किए जाने वाले तीन और इजरायली बंधकों के नाम जारी कर दिए हैं। दक्षिणी इजरायल पर सात अक्टूबर 2023 को किए गए हमले के दौरान हमास द्वारा बंधक बनाए गए तीन इजरायली नागरिकों को शनिवार को रिहा किया जाना है। संघर्ष विराम प्रभावी होने के बाद यह पांचवी बार है जब इजरायल की जेल में बंद फलस्तीनियों को रिहा किया जाएगा बदले में हमास इजरायली बंधकों को रिहा करेगा। 

इन बंधकों को रिहा करेगा हमास

हमास की तरफ से जिन इजरायली बंधकों को रिहा किया जाना है उनके नाम एली शरबी (52), ओहद बेन अमी (56) तथा ओर लेवी (34) हैं। इनके बदले में इजरायल 183 फलस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। हमास ने कहा है कि इजरायल से बदले में 183 फलस्तीनियों को रिहा करने की उम्मीद है, जिनमें 18 आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं, 54 लंबी सजा काट रहे हैं और 111 ऐसे हैं जिन्हें युद्ध के दौरान गाजा पट्टी में हिरासत में लिया गया था।

हमास ने इजरायल पर लगाए आरोप

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, हमास ने इजरायल पर 19 जनवरी को प्रभावी हुए युद्ध विराम समझौते के तहत सहमत खाद्य और अन्य मानवीय आपूर्ति ले जाने वाले सैकड़ों ट्रकों के प्रवेश में देरी करने का आरोप लगाया है। हमास ने एक बयान में कहा, "यह राहत और आश्रय प्राथमिकताओं में स्पष्ट हेरफेर को दर्शाता है।" (एपी)

यह भी पढ़ें:

अलास्का जाते समय हादसे का हुआ शिकार हुआ लापता अमेरिकी विमान, 10 लोगों की गई जान

बांग्लादेश हिंदुओं के लिए बना नर्क! 152 मंदिरों पर हुए हमले 23 लोगों की गई जान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश