1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. हमास के हमले में किस देश के कितने लोगों की हुई मौत? हमारे इस पड़ोसी देश के इतने नागरिकों की गई जान

हमास के हमले में किस देश के कितने लोगों की हुई मौत? हमारे इस पड़ोसी देश के इतने नागरिकों की गई जान

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Oct 10, 2023 02:05 pm IST,  Updated : Oct 10, 2023 02:05 pm IST

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अर्जेंटीना के विदेश मंत्री सेंटियागो केफिरो ने बताया कि इस्राइल में उनके सात नागरिकों की मौत हुई है और 15 अभी भी लापता हैं। अमेरिका के 11, भारत के पड़ोसी देश नेपाल के 10 नागरिकों की मौत हुई है।

हमास के हमले में किस देश के कितने लोगों की हुई मौत?- India TV Hindi
हमास के हमले में किस देश के कितने लोगों की हुई मौत? Image Source : PTI

Hamas-Israel War: इजराइल और फलस्तीनी आतंकी संगठन हमास के बीच वार पलटवार की जंग में दोनों पक्षों के करीब 1600 लोगों की मौत हो चुकी है। युद्ध के तीसरे दिन इजराइल हमास द्वारा दक्षिणी शहरों में किए गए हमलों में मारे गए लोगों के शव तलाश रहा है। बचाव कर्मियों ने एक छोटे कृषि समुदाय बीरी से 100 शव बरामद किए हैं। वहीं, गाजा में लगातार जारी हवाई हमलों में इमारतों के जमींदोज होने के कारण हजारों निवासी अपने घरों को छोड़कर चले गए हैं। जानिए ऐसे में किस देश के कितने नागरिकों की इन हमलों में मौत हुई है। जिस देश के सबसे ज्यादा नागरिक मरे हैं, वो भारत का पड़ोसी देश है।

हमले में मारे गए अर्जेंटीना के 7 नागरिक

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अर्जेंटीना के विदेश मंत्री सेंटियागो केफिरो ने बताया कि इस्राइल में उनके सात नागरिकों की मौत हुई है और 15 अभी भी लापता हैं। साथ ही इस्राइल में मौजूद करीब 625 अर्जेंटीनी नागरिकों ने अपने देश की सरकार से उन्हें वहां से सुरक्षित निकालने की मांग की है। उधर, ऑस्ट्रिया की सरकार ने बताया कि तीन ऑस्ट्रियन-इजराइली नागरिक लापता हैं। इन नागरिकों के पास दोनों देशों की दोहरी नागरिकता है। ब्राजील के विदेश मंत्रालय ने भी जानकारी दी है कि उनके भी तीन ब्राजीली-इजराइली नागरिक लापता हैं। तीनों नागरिक इजराइल के म्यूजिक फेस्टिवल में शामिल होने गए थे। कंबोडिया के एक नागरिक की इस्राइल पर हुए हमलों में मारे जाने की खबर है। वहीं कंबोडिया के दो नागरिक लापता भी हैं। 

कनाडा के एक नागरिक की मौत, फ्रांस के दो नागरिक मारे गए

कनाडा की सरकार ने बताया है कि उनके एक नागरिक की इस्राइल में मौत हुई है और तीन अन्य नागरिक लापता हैं। चिली के भी दो नागरिक लापता हैं और ये जोड़ा हमास के हमले के वक्त इस्राइल की सीमा के नजदीक ठहरा हुआ था। फ्रांस के दो नागरिकों की इस्राइल में मौत की खबर है और 14 अन्य लापता हैं। इसी तरह जर्मनी के कई नागरिकों को इस्राइल में लापता होने की सूचना है। आशंका है कि इन नागरिकों को बंधक बनाया गया है। आयरलैंड और इटली के क्रमशः एक और दो नागरिक लापता हैं। मैक्सिको के दो नागरिकों को हमास के आतंकियों द्वारा अगवा करने की सूचना है। 

नेपाल के 10 नागरिकों की मौत

नेपाल सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से एक है। नेपाल के 10 नागरिकों की इस्राइल में मौत हुई है और एक अन्य लापता है। अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा नागरिक अभी तक नेपाल के ही मारे गए हैं। थाईलैंड को भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है और उसके 18 नागरिकों की जान गई है। वहीं कई अन्य लापता हैं। रूस का भी एक नागरिक इस्राइल में मारा गया है और एक लापता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश