1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष ने की अब खास अपील, जानिए क्या कहा?

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष ने की अब खास अपील, जानिए क्या कहा?

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : May 09, 2025 03:51 pm IST,  Updated : May 09, 2025 05:01 pm IST

भारत ने पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है। भारत दुश्मन देश लाहौर और रावलपिंडी तक दुश्मन देश पाकिस्तान को मुहंतोड़ जवाब दे रहा है। भारत-पाक तनाव के बीच हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने खास अपील की है।

 हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक- India TV Hindi
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक Image Source : ANI

भारत ने पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों पर मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं। भारत अब पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को भी निशाना बना रहा है। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने शुक्रवार को बड़ी अपील की है। कश्मीरी नेता मीरवाइज उमर फारूक ने भारत और पाकिस्तान दोनों से स्थिति को सामान्य करने का आग्रह किया है।

खतरनाक रास्ते पर न चलने का आग्रह

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखे एक पोस्ट में हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज ने कहा, 'मैं दोनों देशों से तत्काल तनाव कम करने और इस खतरनाक रास्ते पर न चलने का आग्रह करता हूं, जो केवल विनाश की ओर ले जा सकता है।' उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश के लोग भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का खामियाजा भुगत रहे हैं।

बहुमूल्य जीवन का हो रहा नुकसान 

इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'जैसे-जैसे युद्ध का खतरा बढ़ता जा रहा है और बहुमूल्य जीवन का नुकसान जारी है। हमारे दिलों में गहरा दुख और चिंता व्याप्त है। दुर्भाग्य से जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता है, तो इसका खामियाजा मुख्य रूप से जम्मू और कश्मीर के लोगों को भुगतना पड़ता है। एलओसी के पार लोग भारी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं, क्योंकि उनके जीवन, आश्रय और आजीविका का नुकसान निजी क्षति के रूप में देखा जाता है।'

पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़ा तनाव

बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम नरसंहार के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ढांचे पर हमला किए जाने के बाद से नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच तनाव बढ़ गया है। (भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।