1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारत ने अपने लोगों को ईरान की यात्रा करने से बचने की सलाह दी, जानें क्यों जारी की ऐसी एडवाइजरी

भारत ने अपने लोगों को ईरान की यात्रा करने से बचने की सलाह दी, जानें क्यों जारी की ऐसी एडवाइजरी

 Published : Jul 16, 2025 08:12 am IST,  Updated : Jul 16, 2025 08:12 am IST

ईरान में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को खास एडवाइजरी जारी की है। भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को ईरान की यात्रा करने से बचने की सलाह दी है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर और ईरानी समकक्ष महमूद अब्बास अराघची (प्रतीकात्मक फोटो)- India TV Hindi
विदेश मंत्री एस जयशंकर और ईरानी समकक्ष महमूद अब्बास अराघची (प्रतीकात्मक फोटो) Image Source : PTI

तेहरानः ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने ईरान की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने एक ट्वीट करके कहा है, "पिछले कई हफ़्तों में सुरक्षा संबंधी घटनाक्रमों को देखते हुए, भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे ईरान की गैर-ज़रूरी यात्रा करने से पहले मौजूदा स्थिति पर ध्यानपूर्वक विचार करें। उन्हें यह भी सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर नज़र रखें और भारतीय अधिकारियों द्वारा जारी नवीनतम परामर्शों का पालन करें।"

दूतावास ने आगे लिखा, "जो भारतीय नागरिक पहले से ही ईरान में हैं और वहां से जाने के इच्छुक हैं, वे अभी उपलब्ध व्यावसायिक उड़ान और नौका सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।"


MEA ने क्यों जारी की एडवाइजरी

भारतीय दूतावास ने यह एडवाइजरी तब जारी की है, जब मई 2025 में तीन भारतीय नागरिकों का ईरान में अपहरण हो गया था। यह सभी नागरिक पंजाब के निवासी थे। वह ईरान गए थे। मगर वहां पहुंचने से पहले ही पाकिस्तान से ही गायब हो गए। क्योंकि ईरान जाने का रास्ता पाकिस्तान से होकर ही था। गायब नागरिकों के परिजनों ने दावा किया कि उन सभी का अपहरण करके फिरौती मांगी जा रही है। इस दावे से सनसनी फैल गई। बाद में उन सभी को ईरान सरकार की दखल के बाद छुड़ाया गया।

ईरानी सरकार की प्रतिक्रिया

इस मामले को लेकर ईरान के विदेश मंत्रालय ने भी एक सलाह दी है। दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास ने एक आधिकारिक चेतावनी में कहा "अवैध ट्रैवल एजेंसियों" और "अनधिकृत व्यक्तियों" से सावधान रहें। ताकि इस तरह की मुश्किलों में फंसने से बच सकें। 

दूतावास से बनाए रखें संपर्क

भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी में कहा है कि अगर आप पहले से ईरान में हैं तो इंडियन एम्बेसी से संपर्क बनाए रखें। वाणिज्यिक उड़ानों या समुद्री मार्ग के जरिये सुरक्षित भारत वापसी का विकल्प तलाशें। भारत ने यह भी कहा है कि अनधिकृत ट्रैवल एजेंसियों के जाल में न फंसे। गैरजरूरी यात्रा को टाल दें। (भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश