1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारत और पाकिस्तान के सीजफायर पर आया चीन का बयान, कहा- 'ये दोनों देशों के लिए...'

भारत और पाकिस्तान के सीजफायर पर आया चीन का बयान, कहा- 'ये दोनों देशों के लिए...'

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : May 12, 2025 02:43 pm IST,  Updated : May 12, 2025 02:45 pm IST

भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान में आतंकियों को काफी बड़ी क्षति पहुंचाई है। इसके बाद पाकिस्तान की अपील पर सीजफायर का ऐलान हो चुका है। इस सीजफायर पर अब चीन का बयान भी सामने आया है।

चीन ने भारत-पाक सीजफायर पर दिया बयान।- India TV Hindi
चीन ने भारत-पाक सीजफायर पर दिया बयान। Image Source : AP

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाया है। भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों और एयरबेस आदि को बुरी तरह से बर्बाद कर दिया है। पाकिस्तान को इससे उबरने में काफी समय लगने वाला है। पाकिस्तान की अपील पर दोनों देशों के बीच सीजफायर हो गया है। हालांकि, भारत सरकार ने ये भी साफ कर दिया है कि ऑपरेशन सिंदूर अब भी जारी है और पाकिस्तान के किसी भी दुस्साहस का फिर से कड़ा जवाब दिया जाएगा। अब भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर चीन की ओर से भी बयान जारी किया गया है। आइए जानते हैं कि चीन ने इसे लेकर क्या कुछ कहा है।

सीजफायर पर क्या बोला चीन?

ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को सीजफायर और वार्ता पर सहमति बनने से जुड़े एक सवाल पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने बयान जारी किया है। जियान ने कहा है कि चीन ने इस मुद्दे से संबंधित रिपोर्टों पर ध्यान दिया है। चीन का मानना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर दोनों देशों के मौलिक और दीर्घकालिक हितों को पूरा करता है। ये सीजफायर क्षेत्रीय शांति और स्थिरता में योगदान देता है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की साझा अपेक्षाओं को दर्शाता है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने आगे कहा कि चीन इस कदम का स्वागत और समर्थन करता है।

यहां जानें क्यों शुरू हुआ था तनाव

बीते 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों ने 26 निर्दोष लोगों को मार डाला था। भारत ने इसके जवाब में पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को मिसाइल से तबाह कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान ने भारत के जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात तक लगातार मिसाइल, ड्रोन और फाइटर जेट से हमला किया। हालांकि, भारतीय सेना ने एयर डिफेंस की मदद से पाकिस्तान के सभी प्रयासों को विफल कर दिया है। पाकिस्तान की लगातार उकसावे की कार्रवाई के बाद भारत ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस को तबाह कर दिया था।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी आर्मी ने फिर से दोहराया अपना सिद्धांत, कहा- 'जिहाद ही हमारी पॉलिसी, हमारा जनरल भी जिहादी'

भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने मचाई तबाही, पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार ने खुद उगल दी सच्चाई


Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश