1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. क्या भारत बनने वाला है UNSC का स्थाई सदस्य, जानें क्यों 5 दिनों के लिए नई दिल्ली आ रहे संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष

क्या भारत बनने वाला है UNSC का स्थाई सदस्य, जानें क्यों 5 दिनों के लिए नई दिल्ली आ रहे संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष

 Published : Jan 21, 2024 10:53 am IST,  Updated : Jan 21, 2024 10:59 am IST

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘ डेनिस फ्रांसिस की यात्रा के दौरान बातचीत में विशेष रूप से सुरक्षा परिषद में सुधारों के लिए भारत का आह्वान दोहराया जाएगा, ताकि इस वैश्विक संस्था में विकासशील देशों का प्रतिनिधित्व बढ़ाकर इसे अधिक न्यायसंगत बनाया जा सके।’’

डेनिस फ्रांसिस, संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष। - India TV Hindi
डेनिस फ्रांसिस, संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष। Image Source : AP

क्या भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य बनाना जाना अब तय हो गया है, क्या भारत की उभरती ताकत को अब दुनिया पहचान चुकी है, क्या पूरे विश्व का भरोसा अब भारत पर अधिक हो गया है, क्या दुनिया के तमाम देश अब भारत के नेतृत्व चाहते हैं, इसलिए भारत को UNSC का स्थाई सदस्य बनाने जाने की मांगों ने जोर पकड़ लिया है। दुनिया के तमाम देशों पर भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य बनाने जाने की मांगों से सुयंक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) पर दबाव बढ़ने लगा है। लिहाजा अब यूएनजीए को अपने संविधान में बदलाव करने के लिए विचार करने पर दुनिया के तमाम देशों ने मजबूर कर दिया है। इस बीच यूएनजीए के अध्यक्ष 5 दिनों की यात्रा पर भारत आ रहे हैं। इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं।  
 
यूएनजीए के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस पांच दिवसीय यात्रा पर सोमवार को भारत आएंगे। वह दुनिया में उभरती ताकत और मजबूत अर्थव्यवस्था वाले देश के कई शहरों का दौरा करेंगे। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि वह सुरक्षा परिषद में सुधार से पहले भारत भ्रमण से उसकी गहराई का आंकलन करेंगे। इस दौरान ऐसा माना जा रहा है कि यूएनएससी में सुधार के लिए कदम उठाने को लेकर उन पर दबाव भी बनाएगा। फ्रांसिस नयी दिल्ली में भारतीय वार्ताकारों के साथ बातचीत करने के अलावा जयपुर और मुंबई की भी यात्रा करेंगे।
 

26 जनवरी को देखेंगे भारत की सैन्य ताकत

फ्रांसिस 22 जनवरी से 26 जनवरी तक भारत की यात्रा करेंगे। ऐसे में 26 जनवरी को वह इंडिया गेट पर भारत की सैन्य शक्ति की ताकत का एहसास भी करेंगे। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि फ्रांसिस मुंबई में नवंबर 2008 में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों की याद में बनाए गए स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र के अध्यक्ष की भारत यात्रा वैश्विक संस्था के साथ देश के सहयोग को बढ़ाने का भी अवसर प्रदान करेगी। संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष फ्रांसिस विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ आपसी हित के प्रमुख बहुपक्षीय मुद्दों पर व्यापक बातचीत करेंगे।  (भाषा) 
यह भी पढ़ें
युगांडा में श्रीलंका के राष्ट्रपति विक्रमसिंघे और फिलिस्तीनी विदेश मंत्री से मिले एस जयशंकर, जानें किन मुद्दों पर हुई बात

इजरायल ने किया सीरिया में बड़ा मिसाइल हमला, 4 ईरानी सुरक्षाकर्मियों की मौत पर तेहरान ने कहा-"भुगतनी होगी कीमत"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश