1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारत ने मालदीव के पास खोल दिया अपना "नया नौसैनिक अड्डा", चीन से माले तक मचा हड़कंप

भारत ने मालदीव के पास खोल दिया अपना "नया नौसैनिक अड्डा", चीन से माले तक मचा हड़कंप

 Published : Mar 07, 2024 04:34 pm IST,  Updated : Mar 07, 2024 04:34 pm IST

भारत ने मालदीव से तनाव बढ़ने के बाद माले और बीजिंग दोनों को औकात दिखाने के लिए मालदीव के पास अपना नया नौसैनिक अड्डा खोलकर दोनों देशों में खलबली मचा दी है। पूर्व में भारत के साथ मालदीव का परंपरागत रूप से घनिष्ठ संबंध रहा है। मगर अक्टूबर में नए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के चुने जाने के बाद से संबंध बिगड़ गए हैं।

मालदीव के पास भारत का नया नौसैनिक अड्डा।- India TV Hindi
मालदीव के पास भारत का नया नौसैनिक अड्डा। Image Source : THE JAPAN TIMES

मालदीव की चीन से बढ़ी नजदीकी और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से भारत का तनाव बढ़ने के बाद भारतीय नौसेना ने अपने एक बड़े कदम से तहलका मचा दिया है। भारत ने मालदीव के पास अपना एक नया नौसैनिक अड्डा (नेवल बेस) बना दिया है, जहां से सभी तरह के समुद्री ऑपरेशन व युद्ध को अंजाम दिया जा सकता है। मालदीव और चीन यहां से भारत के जद में आ गए हैं। भारत के इस कदम से माले से लेकर बीजिंग तक खलबली मच गई है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत ने मालदीव और चीन में बढ़ती घनिष्ठता का जवाब देने के लिए यह बड़ा कदम उठाया है। 

मालदीव से तनावपूर्ण संबंधों के बीच और बीजिंग पर नजर रखते हुए भारत ने बुधवार को ये नया नौसैनिक अड्डा खोला है। बता दें कि भारत ने मालदीव के करीब अपने हिंद महासागर द्वीप पर इस नए नौसैनिक अड्डे को खोला है। ऐसा माले के साथ तनावपूर्ण संबंध बने होने औक चीन के साथ मालदीव की निकटता बढ़ने के मद्देनजर किया गया है। 

भारत ने लक्षद्वीप के द्वीपसमूह पर तैनात किया INS जटायु

भारत ने मालदीव और चीन को जवाब देने के लिए अपने लक्षद्वीप के द्वीप समूह पर आईएनएस जटायु की तैनाती कर दी है। लक्षद्वीप द्वीपसमूह के मिनिकॉय द्वीप पर यह नया नेवल बेस वर्षों से निर्माणाधीन था। अब इसे बुधवार को पूरा कर लिया गया। यह नौसैनिक अड्डा भारत के पश्चिमी तट पर सबसे दूर का बेस है। हालांकि दशकों से द्वीप पर नौसेना की छोटी टुकड़ी की उपस्थिति रही है। मगर भारत ने अब ऐसे वक्त में इसका उद्घाटन किया है जब मालदीव ने भारत पर अपने लगभग 80 सैनिकों को वापस बुलाने के लिए दबाव डाला है। यह सैनिक भारत ने दक्षिणी पड़ोसी राष्ट्र मालदीव को दिए गए तीन विमानों पर तकनीकी और चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए तैनात किए थे।

यह भी पढ़ें

अदन की खाड़ी में दुनिया ने फिर देखी भारतीय नौसेना की ताकत, जहाज पर हमले के बाद 21 सदस्यों की बचाई जान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश