1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कनाडा के आरोपों पर भड़का भारतीय विदेश मंत्रालय, ट्रूडो के मंत्री को दी सख्त चेतावनी

कनाडा के आरोपों पर भड़का भारतीय विदेश मंत्रालय, ट्रूडो के मंत्री को दी सख्त चेतावनी

 Published : Nov 02, 2024 04:48 pm IST,  Updated : Nov 02, 2024 04:50 pm IST

कनाडा के आरोपों पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने तगड़ा पलटवार किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के एक मंत्री की ओर से भारत के खिलाफ की गई टिप्पणी को बेबुनियाद बताते हुए सख्त चेतावनी दी है।

रणधीर जायसवाल, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता। - India TV Hindi
रणधीर जायसवाल, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता। Image Source : ANI

नई दिल्लीः भारतीय विदेश मंत्रालय ने कनाडा के आरोपों पर घातक पलटवार किया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमितशाह पर लगाए गए कनाडाई मंत्री के आरोपों को भारत ने बेतुका और निराधार बताया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कनाडा को चेतावनी देते कहा कि इस तरह के गैरजिम्मेदाराना कृत्यों से द्विपक्षीय संबंधों पर गंभीर असर पड़ेगा। बता दें कि कनाडा के मंत्री ने टोरंटो में खालिस्तानियों पर हो रहे हमले में भारत के गृहमंत्री अमित शाह का हाथ बताया था। इससे भारत भड़क उठा है। 

बता दें कि कनाडा सरकार के अधिकारियों ने भारत को बदनाम करने और अन्य देशों को प्रभावित करने के लिए जानबूझकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया को बेबुनियाद आक्षेप लीक किए। इससे जाहिर होता है कि कनाडा जानबूझकर भारत की छवि को खराब करना चाहता है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री के खिलाफ बयान के बाद कनाडाई उच्चायोग के प्रतिनिधि को तलब किया गया और भारत की ओर से विरोध दर्ज कराया गया। इस दौरान गृह मंत्री के बारे में कनाडाई मंत्री की ‘‘बेतुका और निराधार’’ टिप्पणी को लेकर भारत ने कड़े शब्दों में विरोध दर्ज कराया है। 

यह भी पढ़ें

गाजा में मौतों के तांडव से दुखी हुआ सिंगापुर, मानवीय आधार पर की युद्धविराम समझौते की अपील


Israel Iran War: ईरानी सेना के बाद अब सुप्रीम लीडर अली खामेनेई ने दी इजरायल को धमकी, कहा-"देंगे करारा जवाब"
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश