1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर भूस्खलन और बाढ़ ने मचाई तबाही, 16 लोगों की मौत; 9 लापता

इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर भूस्खलन और बाढ़ ने मचाई तबाही, 16 लोगों की मौत; 9 लापता

 Edited By: Amit Mishra
 Published : Jan 21, 2025 03:07 pm IST,  Updated : Jan 21, 2025 03:07 pm IST

इंडोनेशिया में बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। बाढ़ आने और भूस्खलन की चपेट में आने से 16 लोगों की मौत हो गई है। यहां पिछले कुछ दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है।

इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर बाढ़ और भूस्खलन- India TV Hindi
इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर बाढ़ और भूस्खलन Image Source : AP

जकार्ता: इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर अचानक बाढ़ आने और भूस्खलन होने के कारण 16 लोगों की मौत हो गई और 9 अन्य लापता हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बचाव कर्मियों ने राहत एवं बचाव कार्य के दौरान 16 लोगों के शव बरामद किए, जो मुख्य द्वीप जावा के पर्वतीय क्षेत्र में स्थित गांवों में अचानक आई बाढ़ में बह गए थे। ये शव मलबे और चट्टानों के नीचे दबे हुए थे। उन्होंने बताया कि बाढ़ और भूस्खलन की घटना में 9 लोगों के लापता होने की सूचना है। 

मूसलाधार बारिश के कारण नदियों में आई बाढ़

स्थानीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख बर्गस कैटुरसारी ने बताया कि सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश के कारण नदियों में आई बाढ़ ने मध्य जावा प्रांत के पेकलोंगन रीजेंसी के 9 गांवों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान पवर्तीय क्षेत्र में पहाड़ों की ढलानों से मिट्टी और चट्टानें नीचे गिरे, कई पेड़ भी उखड़ गए। उन्होंने कहा कि बचाव कर्मियों ने सबसे ज्यादा प्रभावित पेटुंगक्रिओनो गांव से मंगलवार तक कम से कम 16 शव निकाले। उन ग्रामीणों की तलाश जारी है जो लापता हैं। 

इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर बाढ़ और भूस्खलन
Image Source : APइंडोनेशिया के जावा द्वीप पर बाढ़ और भूस्खलन

अक्टूबर से मार्च तक होती है बरिश

कैटुरसारी ने बताया कि 10 घायल आपदाग्रस्त क्षेत्र से किसी तरह बच निकलने में कामयाब रहे और उन्हें पास के अस्पतालों में ले जाया गया है। अक्टूबर से मार्च तक होने वाली मौसमी बारिश अक्सर इंडोनेशिया में बाढ़ और भूस्खलन का कारण बनती है। इंडोनेशिया 17,000 द्वीपों का एक द्वीपसमूह है जहां लाखों लोग पवर्तीय क्षेत्रों या बाढ़ संभावित मैदानी इलाकों के पास रहते हैं। (एपी)

यह भी पढ़ें:

तुर्किए के रिसॉर्ट में लगी भीषण आग, 10 की मौत; झुलस गए 32 लोग

लॉस एंजिलिस में आग का खतरा अब भी है बरकरार, तेज हवाओं के चलने से सहमे लोग; ट्रंप करेंगे दौरा

डोनाल्ड ट्रंप ने सत्ता संभालते ही BRICS देशों को दे डाली चेतावनी, जानिए कहा क्या

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश