1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 'हम किसी भी हालत में करेंगे अपने हितों की रक्षा, ईरान-लेबनान पर हमले रहेंगे जारी', ट्रंप से बातचीत के बाद नेतन्याहू का ऐलान

'हम किसी भी हालत में करेंगे अपने हितों की रक्षा, ईरान-लेबनान पर हमले रहेंगे जारी', ट्रंप से बातचीत के बाद नेतन्याहू का ऐलान

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Mar 24, 2026 06:40 am IST,  Updated : Mar 24, 2026 06:40 am IST

Israel Iran War: जहां ट्रंप ने ईरान को Hormuz Strait खोलने के लिए और 5 दिन की मोहलत दे दी है, तो वहीं इजरायली PM नेतन्याहू ने ईरान और लेबनान पर हमले जारी रखने की घोषणा की है। जानें नेतन्याहू ने क्या कहा है।

Netanyahu iran war- India TV Hindi
ईरान से युद्ध को लेकर इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा बयान जारी किया है। Image Source : AP

Iran Israel Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump भले ही ईरान के पावर प्लांट पर कार्रवाई को 5 दिन के लिए टालने की बात कर रहे हैं लेकिन इजरायल ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं कि वह रुकने वाला नहीं है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बताया कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात की है। ट्रंप का मानना ​​है कि अमेरिकन आर्मी की तरफ से हासिल की गई उपलब्धियों का लाभ उठाकर हम समझौते में युद्ध के उद्देश्यों को पूरा कर सकते हैं। यह डील हमारे महत्वपूर्ण हितों की रक्षा करेगा।

ईरान और लेबनान पर हमले नहीं रोकेगा इजरायल

नेतन्याहू ने आगे कहा कि हम ईरान और लेबनान दोनों पर अटैक जारी रखे हुए हैं। हम मिसाइल प्रोग्राम और परमाणु कार्यक्रम को कुचल रहे हैं और लेबनान में हिज्बुल्लाह पर लगातार प्रहार कर रहे हैं। कुछ ही दिन पहले हमने 2 और परमाणु वैज्ञानिकों को मार गिराया। हम और आगे बढ़ रहे हैं। हमले जारी रखेंगे। हम किसी भी परिस्थिति में अपने हितों की रक्षा करेंगे।

ट्रंप ने बढ़ाई Hormuz Strait को खोलने की समय सीमा

इस बीच, ट्रंप ने Hormuz Strait को खोलने की समय सीमा फिर से बढ़ाकर और ईरानी ऊर्जा संयंत्रों पर अटैक को 5 दिनों के लिए टाल दिया है। ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ईरान के एक 'सम्मानित' नेता के साथ बातचीत कर रहा है। किसी भी डील में ईरान की परमाणु क्षमता को खत्म करना शामिल होना चाहिए, जिसके अंतर्गत अमेरिका को ईरान का समृद्ध यूरेनियम लेने की इजाजत दी जाएगी।

ईरान ने किसी भी तरह की बातचीत से किया इनकार

लेकिन दूसरी तरफ, ईरान ने किसी भी प्रकार की बातचीत से इनकार किया है। उसने साफ कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति उनकी तरफ से दी गई चेतावनियों के बाद पीछे हट रहे हैं। फेक न्यूज से वित्तीय बाजारों को आश्वस्त करने का प्रयास कर रहे हैं। तेल के दाम में गिरावट आई और शेयरों में उछाल आया, लेकिन मार्केट अभी भी अनिश्चित है।

ये भी पढ़ें- 'अमेरिका और ईरान के बीच नहीं हुई कोई बात, फेक न्यूज फैला रहे ट्रंप', मोहम्मद बगेर गालिबफ का बड़ा बयान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश