1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के साथ बेटी-दामाद भी मारे गए, परिवार के कई लोगों की मौत

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के साथ बेटी-दामाद भी मारे गए, परिवार के कई लोगों की मौत

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 01, 2026 07:12 am IST,  Updated : Mar 01, 2026 07:53 am IST

अमेरिकी-इजरायली हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामेनेई की मौत हो गई है। इस हमले में उनकी बेटी और दामाद समेत परिवार के कई लोगों की मौत हो गई है।

ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई- India TV Hindi
ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई Image Source : PTI

ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई के साथ उनकी बेटी और दामाद समेत परिवार के कई लोगों की मौत हो गई है। ईरान के सरकारी मीडिया के हवाले से बताया गया कि इजराइल-अमेरिकी हमलों में अली खामेनेई की बेटी, पोती, बहू और दामाद मारे गए। एक्स पर आयतुल्लाह अली खामेनेई की आखिरी पोस्ट है, ईमान वालों में ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने अल्लाह से जो वादा किया था, उसे सच कर दिखाया। फिर उनमें से कोई तो अपनी मन्नत पूरी कर चुका (शहीद हो गया) और उनमें से कोई इंतजार कर रहा है और उन्होंने (अपने इरादे में) जरा भी तब्दीली नहीं की।

ईरानी रक्षा नेतृत्व के 7 टॉप लीडर्स भी मारे गए

इससे पहले, इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने ईरानी रक्षा नेतृत्व के 7 टॉप लीडरों के मारे जाने की लिस्ट जारी की। इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, "इजरायली वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने पूरे ईरान में सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए, जिसमें ईरानी रक्षा नेतृत्व के 7 वरिष्ठ अधिकारियों को मार गिराया गया है। यह दुनिया उनके बिना एक बेहतर जगह है।" मारे जाने वाले  ईरानी रक्षा नेतृत्व के लीडरों में अली शमखानी, मोहम्मद पाकपुर,सालेह असदी, मोहम्मद शिराजी, अजीज नासिरजादेह, हुसैन जबल अमेलियन और रजा मुजफ्फर-निया का नाम है।

40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा

ईरान की मीडिया ने कहा, "देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का निधन हो गया है।"  खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने 40 दिनों के शोक की घोषणा की है। सरकार ने खामेनेई की हत्या के बाद 40 दिनों के सार्वजनिक शोक की घोषणा की है। साथ ही, 7 दिनों के सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की गई है।

ये भी पढ़ें-

Israel US Strikes in Iran LIVE: ईरानी मीडिया में खामेनेई की मौत की आधिकारिक पुष्टि, अब किस ओर जाएगी जंग?

ईरान की मीडिया ने खामेनेई की मौत की पुष्टि की, 40 दिनों के सार्वजनिक शोक और 7 दिन के अवकाश की घोषणा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश