1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Iran-US Ceasefire Live Update: अमेरिका के साथ दूसरे दौर की वार्ता को तैयार ईरान, मगर रख दी ये शर्त
  Live Now

Iran-US Ceasefire Live Update: अमेरिका के साथ दूसरे दौर की वार्ता को तैयार ईरान, मगर रख दी ये शर्त

 Updated : Apr 22, 2026 12:02 pm IST

Iran-US Ceasefire Live Update: ईरान अमेरिका के साथ दूसरे दौर की वार्ता के लिए तैयार है, लेकिन उसने अपनी शर्तें रखी हैं।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज। - India TV Hindi
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज। Image Source : AP

Iran-US Ceasefire Live Update:  अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी हटने के बाद ईरान बातचीत के लिए तैयार है। ईरान के संयुक्त राष्ट्र राजदूत अमीर सईद इरावानी ने कहा कि अमेरिका द्वारा नौसैनिक नाकाबंदी समाप्त करने के तुरंत बाद तेहरान बातचीत के लिए तैयार है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वाशिंगटन को पहले अपने "युद्धविराम उल्लंघन" को रोकना होगा।

ईरान ने अमेरिका और इजरायल को इस बार नये हमले करने के खिलाफ सख्त चेतावनी दी है। ईरान की सेना ने कहा है कि अब ऐसा दुस्साहस किया तो बहुत कड़ा जवाब देने को हम तैयार हैं। 

अमेरिका के साथ ईरान दूसरे दौर की शांति वार्ता करने को तैयार नहीं है। ईरान अपनी जिद और शर्तों पर अडिग है। ईरान का कहना है कि वह अपना परमाणु कार्यक्रम नहीं छोड़ेगा, साथ ही यूरेनियम संवर्धन भी जारी रखेगा। ईरान की शर्त यह भी है कि वह अमेरिका के साथ तब तक बातचीत नहीं करेगा, जब तक कि अमेरिकी नौसेना ईरानी बंदरगाहों से अपना ब्लॉकेड नहीं हटा लेती। ईरान की इन कठिन शर्तों के आगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप झुकने को मजबूर हो गए हैं। उन्होंने बुधवार को एकतरफा सीजफायर आगे बढ़ाने का ऐलान कर दिया। अब कहा है कि ईरान तत्काल होर्मुज खुलवाना चाहता है। क्योंकि उनकी इकोनॉमी खत्म हो रही और वह कैश के भूखे हैं। 

ट्रंप होर्मुज से ब्लॉकेड हटाने को तैयार

संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत अमीर सईद इरावानी के अनुसार तेहरान को ऐसे संकेत मिले हैं... जिनसे पता चलता है कि संयुक्त राज्य अमेरिका नौसैनिक नाकाबंदी समाप्त करने के लिए तैयार है। अगर ऐसा है तो यह अमेरिका को बैकफुट पर धकेलने का संकेत है। ट्रंप के मौजूदा नरम रुख को देखते हुए भी लग रहा है कि अमेरिका ब्लॉकेड हटा सकता है। 

 

ट्रंप ने यह तो नहीं बताया कि सीजफायर को कब तक के लिए आगे बढ़ाया जा रहा है, लेकिन एक बार फिर उन्होंने अपनी बात कहने के लिए पाकिस्तान के फील्डमार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज का सहारा लिया। ट्रंप ने कहा कि मुनीर और शहबाज के अनुरोध पर ईरान पर अभी आगे तब तक हमला नहीं करेंगे, जब तक कि उनकी लीडरशिप वार्ता को तैयार नहीं होती। 

 

Live updates :Iran US Ceasefire Live Updates: ट्रंप ने एकतरफा किया सीजफायर बढ़ाने का ऐलान

Auto Refresh
Refresh
  • 11:13 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    ईरान की सेना ने निकाली युद्ध के लिए तैयार होने की रैली, देखें VIDEO

    ईरान की सेना ने अमेरिका और इजरायल से अगले युद्ध के लिए तैयार होने की तैयारी दिखाने के लिए सैन्य रैली निकाली है। आईआरजीसी ने ईरान की जनता के साथ मिसाइलों की रैली निकाली। 

  • 11:11 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    अमेरिका से अगले दौर की वार्ता को तैयार हुआ ईरान, मगर रखी ये शर्त

    अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी हटने के बाद ईरान बातचीत के लिए तैयार है। ईरान के संयुक्त राष्ट्र राजदूत अमीर सईद इरावानी ने कहा कि अमेरिका द्वारा नौसैनिक नाकाबंदी समाप्त करने के तुरंत बाद तेहरान बातचीत के लिए तैयार है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वाशिंगटन को पहले अपने "युद्धविराम उल्लंघन" को रोकना होगा।

  • 11:03 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    ईरान ने इजरायल और अमेरिका को नए हमले करने के खिलाफ दी चेतावनी, कहा-हम मुकाबले को तैयार

    ईरान के सशस्त्र बलों ने अमेरिका और इजरायल को किसी भी नए आक्रमण के खिलाफ चेतावनी दी है और कहा है कि देश के सशस्त्र बल हमलावरों का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

     

  • 10:58 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    होर्मुज में ईरानी सेना ने एक कंटेनर जहाज पर की गोलीबारी, कंट्रोल रूप को पहुंचा गंभीर नुकसान

    यूनाइटेड किंगडम मैरिटाइम ट्रेड ऑर्गनाइजेशन की एक रिपोर्ट के अनुसार ईरानी बलों ने एक कंटेनर जहाज पर गोलीबारी की, जिसने उनकी चेतावनियों को नजरअंदाज कर दिया था। इस हमले से जहाज के ब्रिज (नियंत्रण कक्ष) को गंभीर नुकसान पहुंचा, हालांकि सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।

  • 9:31 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका ने खोया 50 फीसदी मिसाइलों का भंडार

    ईरान के खिलाफ युद्ध के पिछले सात हफ्तों में अमेरिकी सेना ने अपने प्रिसिजन स्ट्राइक मिसाइलों के भंडार का कम से कम 45%; अपने थाड मिसाइलों के भंडार का कम से कम आधा और अपने पैट्रियट एयर डिफेंस इंटरसेप्टर मिसाइलों के भंडार का लगभग 50% खर्च कर दिया है।

  • 9:25 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    ट्रंप का नया पोस्ट, कहा-ईरान तत्काल होर्मुज खुलवाना चाहता है, उनके पास अपनी सेना और पुलिस को देने के पैसे नहीं हैं

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नया पोस्ट किया है। उन्होंने कहा है कि ईरान की इकोनॉमी खत्म हो रही है। वह तत्काल होर्मुज खुलवाना चाहते हैं, क्योंकि वह कैश के भूखे हैं। इसके बंद होने से उनको रोजाना 500 मिलियन डॉलर का नुकसान हो रहा है। वह अपनी सेना और पुलिस को वेतन नहीं दे पा रहे हैं। 

  • 8:31 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    जेडी वेंस भी नहीं गए इस्लामाबाद, शांति वार्ता के लिए ईरान के इनकार के बाद बदला फैसला

    अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वैंस और अमेरिकी वार्ता दल मंगलवार को पाकिस्तान नहीं गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान के अनुरोध पर वे ईरान के साथ युद्धविराम अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा रहे हैं, जबकि तेहरान से एक “एकीकृत प्रस्ताव” का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अमेरिकी सेना ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी जारी रखे हुए है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब व्हाइट हाउस ने उपराष्ट्रपति जेडी वैंस की पाकिस्तान यात्रा को स्थगित कर दिया, जो ईरान के साथ युद्धविराम की दूसरी दौर की बातचीत के लिए निर्धारित थी। ईरान आगे की चर्चाओं से इनकार कर चुका है। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अमेरिकी सैन्य बल ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी जारी रखेगा।

  • 8:05 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    पोटस ने स्पष्ट किया है कि ईरानी पोर्ट पर ब्लॉकेड जारी रहेगा, अब ईरान के तेल कुओं को बंद करेंगेः अमेरिकी ट्रेजरी सचिव बेसेंट

    अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने कहा, "जैसा कि राष्ट्रपति ने स्पष्ट किया है...संयुक्त राज्य अमेरिका की नौसेना ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी जारी रखेगी। कुछ ही दिनों में ख़ार्ग द्वीप पर तेल भंडारण की क्षमता पूरी भर जाएगी और ईरान के नाज़ुक तेल कुओं को बंद करना पड़ेगा। ईरान के समुद्री व्यापार को सीमित करना सीधे तौर पर शासन की मुख्य राजस्व रेखाओं को निशाना बनाता है।

    अमेरिका का वित्त विभाग अधिकतम दबाव जारी रखेगा और “Economic Fury” के माध्यम से तेहरान को फंड जनरेट करने, स्थानांतरित करने और वापस लाने की क्षमता को व्यवस्थित रूप से कमजोर करेगा। कोई भी व्यक्ति या जहाज़ जो गुप्त व्यापार और वित्तीय माध्यमों से इन फंडों के प्रवाह को सुगम बनाएगा, वह अमेरिकी प्रतिबंधों के दायरे में आने का जोखिम उठाएगा। हम ईरान के भ्रष्ट नेतृत्व द्वारा चुराए गए धन को जनता की ओर से लगातार फ्रीज किए रखेंगे।

     

  • 7:38 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने जारी किया वीडियो, कहा-हम हैं तैयार

    ईरान से सीजफायर के बीच अमेरिका की सेंट्रल कमांड ने एक वीडियो जारी किया है और युद्ध के लिए तैयार होने का संदेश दिया है। 

  • 7:31 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    ईरान ने तेहरान के क्रांति चौक पर रखी खोर्रमशहर-4 बैलिस्टिक मिसाइल, जुटी भीड़

    ईरान ने तेहरान के क्रांति चौक पर खोर्रमशहर-4 बैलिस्टिक मिसाइल का प्रदर्शन किया। इसे देखने के लिए भारी भीड़ जुटी। इसे सबके सामने तेहरान के क्रांति चौक के बीचोंबीच रखा गया। खोर्रमशहर-4 बैलिस्टिक मिसाइल को वहीं उतारा गया। 

  • 7:25 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    सीजाफायर बढ़ाने के लिए ट्रंप द्वारा क्रेडिट दिए जाने से खुश हुए शहबाज और मुनीर, किया ये पोस्ट

    अमेरिका के राष्ट्र्पति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर बढ़ाने और ईरान पर आगे हमले रोकने का ऐलान करने के लिए पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के अनुरोध को वजह बताया। शहबाज और मुनीर भी ट्रंप द्वारा ऐसी क्रेडिट पाकर गदगदद हो गए। उन्होंने सीजफायर आगे बढ़ाने और पाकिस्तान की लीडरशिप पर भरोसा जताने के लिए ट्रंप का शुक्रिया अदा किया है। 

  • 6:52 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    संयुक्त राष्ट्र ने किया ट्रंप के युद्धविराम बढ़ाने की घोषणा का स्वागत

    संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि यूएन संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा युद्धविराम बढ़ाने की घोषणा का स्वागत करता है। यह डी-एस्केलेशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और ईरान तथा संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच कूटनीति एवं विश्वास निर्माण के लिए आवश्यक स्थान बनाने में मददगार है।

  • 6:47 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    ईरानी बंदरगाहों पर नाकाबंदी युद्ध के लिए उकसाना और सीजफायर का उल्लंघन हैः अब्बास अराघची

    ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरानी बंदरगाहों पर नाकाबंदी करना युद्ध भड़काने का कार्य है। यह युद्धविराम का उल्लंघन है। एक वाणिज्यिक जहाज पर हमला करना और उसके चालक दल को बंधक बनाना इससे भी बड़ा उल्लंघन है। ईरान जानता है कि प्रतिबंधों को कैसे निष्प्रभावी बनाया जाए, अपने हितों की रक्षा कैसे की जाए और धमकियों का कैसे मुकाबला किया जाए।

  • 6:45 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    ट्रंप ने कहा-अमेरिका ने होर्मुज को पूरी तरह ब्लॉकेड कर दिया है

    राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका की नौसेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह ब्लॉकेड कर दिया है और ईरान इसे खुलवाना चाहता है।

     

     

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश