1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ट्रंप की 'सभ्यता मिटाने' की धमकी के बाद ईरान की जवाबी चेतावनी, "हम जरा भी संकोच नहीं करेंगे, हमले दोगुना कर देंगे"

ट्रंप की 'सभ्यता मिटाने' की धमकी के बाद ईरान की जवाबी चेतावनी, "हम जरा भी संकोच नहीं करेंगे, हमले दोगुना कर देंगे"

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 07, 2026 11:50 pm IST,  Updated : Apr 08, 2026 12:06 am IST

डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद ईरान ने साफ कर दिया है कि वह पीछे हटने वाला नहीं है। ईरान ने जवाबी चेतावनी देते हुए कहा कि वह किसी भी अमेरिकी हमले का जवाब "दोगुनी ताकत" से देगा।

मुजतबा खामेनेई और डोनाल्ड ट्रंप- India TV Hindi
मुजतबा खामेनेई और डोनाल्ड ट्रंप Image Source : FILE (PTI)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को "पूरी सभ्यता मिटा देने" की चेतावनी देने के कुछ ही घंटों बाद ईरान ने बेहद कड़ा और आक्रामक पलटवार किया है। ईरान ने साफ कर दिया है कि वह पीछे हटने वाला नहीं है और किसी भी अमेरिकी हमले का जवाब "दोगुनी ताकत" से दिया जाएगा।

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के एयरोस्पेस फोर्स कमांडर ने एक आपातकालीन संदेश जारी करते हुए कहा कि अगर अमेरिका हमला करता है, तो ईरान अपने 'फतह और 'खैबर शेकन' मिसाइलों के नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स का उपयोग करेगा। हम अपने हमलों को दोगुना कर देंगे। हमारे पास अब कोई संकोच नहीं बचा है। ईरान ने घोषणा की है कि ट्रंप की हालिया धमकियों के बाद उसने सभी अप्रत्यक्ष बातचीत और राजनयिक चैनलों को पूरी तरह से बंद कर दिया है।

युद्ध क्षेत्र के बाहर भी होगा प्रहार: IRGC

ईरान की एलीट फोर्स IRGC ने केवल क्षेत्रीय युद्ध की बात नहीं की, बल्कि अमेरिका को चेतावनी दी है कि वह इस युद्ध को मध्य पूर्व की सीमाओं से बाहर ले जाएगा। IRGC ने धमकी दी है कि वह क्षेत्र के ऐसे बुनियादी ढांचे को निशाना बनाएगा, जिससे अमेरिका और उसके सहयोगियों को सालों तक तेल और गैस नसीब नहीं होगी। ईरान ने कहा कि यदि "अमेरिकी आतंकवादी सेना" ने रेड लाइन पार की, तो जवाब क्षेत्र से बाहर भी दिया जाएगा। अब तक ईरान ने पड़ोसी धर्म निभाते हुए जो संयम रखा था, उसे अब पूरी तरह हटा लिया गया है।

ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उसकी शर्तें नहीं मानी गईं तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि हालात बिगड़े तो "एक पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है।" ट्रंप ने ईरान को समझौते के लिए समयसीमा भी दी है और संकेत दिया है कि तय समय तक सहमति न बनने पर अहम ढांचों पर हमले हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

"डेडलाइन तक का समय, ट्रंप क्या करेंगे वही जानते हैं", ईरान को लेकर व्हाइट हाउस का बयान

'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज' को खोले जाने पर रूस और चीन का वीटो, UNSC में बहरीन लेकर आया था प्रस्ताव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश