1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ईरान ने मिसाइलों पर लिखा Stupid Trump, इजरायल पर किए हमले; देखें VIDEO

ईरान ने मिसाइलों पर लिखा Stupid Trump, इजरायल पर किए हमले; देखें VIDEO

 Reported By: Shoaib Raza Edited By: Amit Mishra
 Published : Apr 06, 2026 07:15 pm IST,  Updated : Apr 06, 2026 07:21 pm IST

ईरान ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तंज कसा है। ईरान से एक वीडियो सामने आया है जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए अपशब्द कहे गए हैं।

Iran Writes Stupid Trump on Missiles- India TV Hindi
Iran Writes Stupid Trump on Missiles Image Source : REPORTER INPUT

Israel US Iran War: मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है। ईरान इजरायल और खाड़ी के अरब देशों पर मिसाइलों से ताबड़तोड़ हमले कर रहा है। ईरान ने मिसाइल हमलों से पहले कुछ ऐसा किया है जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में छिड़ गई है। ईरान ने मिसाइलों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सीधे संबोधित करते हुए 'Hey, Stupid Trump' जैसे अपमानजनक संदेश लिखे हैं। ईरान की ऐसी मिसाइलों का वीडियों भी सामने आया है।

ट्रंप को दिया संदेश

वीडियो में ट्रंप की तस्वीर को दिखाया गाया है। यह घटना ट्रंप की 'स्टोन एज' वाली धमकी के ठीक बाद आई है, जिससे क्षेत्रीय संघर्ष और गहरा होता दिख रहा है। वीडियो में IRGC के सदस्य मिसाइलों पर संदेश लिखते नजर आ रहे हैं। मिसाइलों में संदेश था "Hey, Stupid Trump, Strait of Hormuz तुम्हारे मुंह से कहीं बड़ा है। ईरान ने इस कार्रवाई को ट्रंप की बड़बोली धमकियों का जवाब बताया।

ट्रंप ने दी है धमकी

अमेरिरी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में सोशल मीडिया और भाषणों में ईरान को चेतावनी दी थी कि अगर तेहरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोलता या शांति समझौते पर नहीं आता, तो अमेरिका ईरान को 'स्टोन एज' में वापस भेज देगा। उन्होंने ईरानी बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की बात कही थी। 

वैश्विक अर्थव्यवस्था हो रही प्रभावित

फिलहाल, मध्य पूर्व में संघर्ष से वैश्विक अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है। तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने की आशंका से दुनिया भर में ऊर्जा संकट की चिंता बढ़ गई है। संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ ने दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की है, लेकिन कोई ठोस डिप्लोमेसी नजर नहीं आ रही हैं। 

यह भी पढ़ें:

इधर सीजफायर की चर्चा उधर अमेरिका और इजरायल ने बम बरसा दिया; ईरान में 25 से ज्यादा लोगों की हुई मौत

अमेरिकी सेना ने ईरान में बम से उड़ा दिए अपने ही विमान, जानिए क्या थी वजह और कितनी लगी चपत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश