1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पक रही है सियासी खिचड़ी! जानें क्यों पाकिस्तान की 2 दिवसीय यात्रा पर जाएंगे ईरान के राष्ट्रपति

पक रही है सियासी खिचड़ी! जानें क्यों पाकिस्तान की 2 दिवसीय यात्रा पर जाएंगे ईरान के राष्ट्रपति

 Published : Jul 31, 2025 03:51 pm IST,  Updated : Jul 31, 2025 03:51 pm IST

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन पाकिस्तान का दौरा करेंगे। यह दौरा ईरान और इजरायल के बीच चली 12 दिनों की जंग के बाद हो रहा है। पेजेशकियन अपनी यात्रा के दौरान कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

Iranian President Masoud Pezeshkian- India TV Hindi
Iranian President Masoud Pezeshkian Image Source : AP

इस्लामाबाद: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन शनिवार को दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर पाकिस्तान आएंगे। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान वह देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के साथ-साथ हालिया ईरान-इजरायल संघर्ष पर बातचीत करेंगे। 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' अखबार के अनुसार, पेजेशकियन प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के निमंत्रण पर पाकिस्तान की यात्रा कर रहे हैं। 

जानें राष्ट्रपति पेजेशकियन का कार्यक्रम?

रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि राष्ट्रपति पेजेशकियन का देश के शीर्ष नागरिक और सैन्य नेताओं से मिलने का कार्यक्रम है, जिनमें राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर शामिल हैं। ईरान के राष्ट्रपति पहले लाहौर पहुंचेंगे, जहां से वह बैठकों के लिए इस्लामाबाद आएंगे। 

ईरानी मीडिया ने क्या कहा?

ईरानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पेजेशकियन के एजेंडे में शीर्ष स्तर की बैठकों और सांस्कृतिक व व्यावसायिक नेताओं के साथ संवाद शामिल हैं। इन चर्चाओं में राजनीतिक, आर्थिक, धार्मिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर विशेष जोर दिए जाने की संभावना है। पिछले महीने इजरायल-ईरान संघर्ष के दौरान, पाकिस्तान ने तेहरान के साथ पूर्ण एकजुटता व्यक्त करते हुए सभी मंचों पर उसका समर्थन करने की प्रतिबद्धता जताई थी। 

ईरान और पाकिस्तान के बीच कैसे रहे हैं रिश्ते?

ईरान और पाकिस्तान के बीच रिश्तों का इतिहास तनावपूर्ण रहा है। दोनों ही एक-दूसरे पर सशस्त्र समूहों पर लगाम लगाने में नाकाम रहने का आरोप लगाते रहे हैं। 2024 की शुरुआत में दोनों देशों के बीच गंभीर तनाव देखने को मिला था, जब ईरान ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक की थी और बदले में पाकिस्तान ने भी ईरान में मिसाइल दागी थी। हालांकि, बात में बातचीत से मामला शांत हो गया था। (भाषा)

यह भी पढ़ें:

अफगानिस्तान में महिला गाइड सोमाया मोनिरी कर रही हैं कमाल का काम, जानें इनकी दिलचस्प कहानी

रूस के कामचाटका में आया भूकंप दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली भूकपों में शामिल, जानें सबसे तेज कौन?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश