1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इजरायल और फ़िलिस्तीन के बीच बढ़ी तकरार, बेहद नाजुक हो चुकी है स्थिति, फोटो में देखें गोलीबारी के बाद येरूशलम के हालात

इजरायल और फ़िलिस्तीन के बीच बढ़ी तकरार, बेहद नाजुक हो चुकी है स्थिति, फोटो में देखें गोलीबारी के बाद येरूशलम के हालात

 Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Jan 28, 2023 07:00 pm IST,  Updated : Jan 28, 2023 07:08 pm IST

इस घटनाकांड के बाद गाजा में फलस्तीनी लोगों ने इस हमले का जश्न मनाया। माना जा रहा है कि इस गोलीकांड के बाद इजरायल की सरकार बड़ी कार्रवाई कर सकती है।

इजरायल और फ़िलिस्तीन...- India TV Hindi
इजरायल और फ़िलिस्तीन के बीच बढ़ी तकरार Image Source : AP

इजरायल और फ़िलिस्तीन के बीच तकरार फिर से बढ़ चुकी है। 27 जनवरी की रात येरूशलम के एक यहूदी मंदिर में एक फिलिस्तीनी युवक ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 10 लोग ज़ख्मी हो गए। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए इज़रायली पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवक को मार गिराया। 

इस घटनाकांड के बाद गाजा में फलस्तीनी लोगों ने इस हमले का जश्न मनाया। माना जा रहा है कि इस गोलीकांड के बाद इजरायल की सरकार बड़ी कार्रवाई कर सकती है। वहीं इससे पहले 26 जनवरी को वेस्ट बैंक के एक रिफ़्यूज़ी कैंप पर इज़रायली सुरक्षाबलों ने छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान हुई झड़पों में 9 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई थी। इस हमले के बाद येरूशलम में इजरायल की सेना ने सुरक्षा बेहद ही सख्त कर दी है। सेना ने घटना स्थल पर जांच शुरू कर दी है।

फोटो में देखिए ताजा हालात - 

इजरायल के सुरक्षाबलों ने घटनास्थल को अपने कब्जे में लिया 

Israeli security forces took control of the scene
Image Source : APइजरायल के सुरक्षाबलों ने घटनास्थल को अपने कब्जे में लिया

Israeli security forces
Image Source : APइजरायल के सुरक्षाबलों ने घटनास्थल को अपने कब्जे में लिया

गोलीबारी का शिकार हुए एक मृतक का शरीर

Deadbody of a shooting victim
Image Source : APगोलीबारी का शिकार हुए एक मृतक का शरीर
 

घटनास्थल से मृतकों को ले जाते स्वास्थ्यकर्मी 

Health Workers carrying the dead from the scene
Image Source : APघटनास्थल से मृतकों को ले जाते कर्मी

हादसा स्थल की जांच करती फोरेंसिक टीम 

Forensic team investigating the accident site
Image Source : APहादसा स्थल की जांच करती फोरेंसिक टीम

गोलीबारी वाली जगह पर इजरायल के राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू

Israeli President Benjamin Netanyahu
Image Source : APगोलीबारी वाली जगह पर इजरायल के राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू

हमले के बाद गाज़ा में फिलिस्तीनियों ने मनाया जश्न

वहीं, इज़रायल में आतंकी हमले के बाद गाज़ा में फिलिस्तीनियों ने जश्न मनाया। जैसे ही आतंकी हमले की खबर गाज़ा तक पहुंची फिलिस्तीनी बाहर निकल आये और झंडा लेकर सड़कों पर जश्न मनाने लगे। कई लोग अपने साथ खाने पीने का सामान लेकर सड़कों पर आए और वहां से गुज़र रहे लोगों को खिलाने लगे। 

ये भी पढ़ें - 

फिलिस्तीनी आतंकी ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 की ली जान, हमले के बाद गाजा में मना जश्न

रूस-यूक्रेन युद्ध रुका नहीं कि अब यहां बन गए लड़ाई के हालात, हमलों में कई लोगों की मौत

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश