1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जंग खत्म होने के बाद इजरायल ने ईरान को धमकाया, कहा- 'एनरिच यूरेनियम वापस करो वरना...'

जंग खत्म होने के बाद इजरायल ने ईरान को धमकाया, कहा- 'एनरिच यूरेनियम वापस करो वरना...'

 Published : Jun 27, 2025 11:10 am IST,  Updated : Jun 27, 2025 11:36 am IST

इजरायल ने जंग खत्म होने के बाद अब ईरान को सीधे तौर पर चेतावनी दे डाली है। इजरायल के रक्षा मंत्री ने ईरान के एनरिच यूरेनियम को लेकर बड़ी बात कही है। चलिए जानते हैं कि अब इजरायल और ईरान के बीच क्या चल रहा है।

Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu (L) Iran supreme leader Ayatollah Ali Khamenei (R)- India TV Hindi
Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu (L) Iran supreme leader Ayatollah Ali Khamenei (R) Image Source : AP

Iran Enriched Uranium: इजरायल और ईरान के बीच जंग तो खत्म हो गई है लेकिन स्थिति अब भी तनावपूर्ण बनी हुई है। इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने बड़ा बयान देते हुए एक तरह से ईरान को चेतावनी दे डाली है। काट्ज ने साफ कहा है कि ईरान को खतरनाक स्तर तक संवर्धित (एनरिच) किए गए यूरेनियम को वापस करना होगा। एनरिच यूरेनियम से ही परमाणु बम बनाया जा सकता है।

'ईरान को सौंपना होगा एनरिच यूरेनियम'

इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा है कि अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान को संयुक्त रूप से यह संदेश दिया गया है कि उसे अपना एनरिच यूरेनियम सौंपना होगा। माना जाता है कि ईरान अपने यूरेनियम को 60 फीसदी तक एनरिच कर चुका था। अगर यह  स्तर 90 प्रतिशत तक पहुंच जाता तो ईरान परमाणु बम बनाने में सक्षम हो जाता। 

इजरायल ने ईरान पर क्यों किया हमला?

काट्ज ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि इजरायल ने ईरान पर जो हमले किए हैं, उनका मकसद उसकी परमाणु क्षमता को कमजोर करना था। उन्होंने यह दावा भी किया कि अब ईरान के पास ऐसा कोई तरीका नहीं है जिससे वह यूरेनियम को परमाणु बम बनाने के लिए इस्तेमाल कर सके। काट्ज ने कह कि ईरान की उस ट्रांसफर फैसिलिटी को भी नष्ट कर दिया गया है जहं ऐसा करना मुमकिन था।

Israel Attack Iran
Image Source : APIsrael Attack Iran

कहां है ईरान का एनरिच यूरेनियम?

फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यूरोप के खुफिया विशेषज्ञों का मानना है कि हमलों के बावजूद ईरान का एनरिच यूरेनियम भंडार अब भी काफी हद तक सुरक्षित है। काट्ज ने भी इंटरव्यू के दौरान कहा है कि इजरायल को इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि ईरान ने अपना एनरिच यूरेनियम कहां छिपा रखा है। इससे चिंता और बढ़ गई है कि कहीं ईरान गुप्त रूप से परमाणु हथियार बनाने की तैयारी तो नहीं कर रहा है।

इजरायल के टारगेट पर थे खामेनेई

द इजरायल टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक रक्षा मंत्री काट्ज ने चैनल 13 को दिए इंटरव्यू में यह भी कहा कि ईरान से जंग दौरान इजरायली सेना की योजना ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को मारने की थी। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि जंग के दौरान ऐसा कोई मौका नहीं आया जब इस योजना को अंजाम दिया जा सके। उन्होंने कहा कि खामेनेई को मौत के घाट उतार दिया जाता लेकिन वो बंकर में छिप गए और अपने सभी कमांडर्स से संपर्क तोड़ लिया। ऐसे में इजरायल के लिए उन्हें खोज पाना मुश्किल हो गया था।

यह भी पढ़ें:

इजरायली सेना ने गाजा में आटे की बोरी ले रहे लोगों पर की गोलीबारी, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया 'भयावह दृश्य'

रूस-यूक्रेन जंग में यूक्रेनी सैनिकों का कारनामा, सुमी क्षेत्र में रूसी सेना को आगे बढ़ने से रोका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश