1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. फिर शुरू हो सकती है जंग? इजरायल ने गाजा को लेकर उठाए बड़े कदम; हमास को दी चेतावनी

फिर शुरू हो सकती है जंग? इजरायल ने गाजा को लेकर उठाए बड़े कदम; हमास को दी चेतावनी

 Published : Mar 03, 2025 11:58 am IST,  Updated : Mar 03, 2025 11:58 am IST

गाजा में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। इजरायल ने गाजा में सामान की आपूर्ति भी रोक दी है। इजरायल के इस कदम के बाद हमास के साथ दोबारा जंग शुरू होने का खतरा भी मंडराने लगा है।

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू- India TV Hindi
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू Image Source : AP

तेल अवीव: गाजा में सभी खाद्य वस्तुओं और रसद का प्रवेश रोके जाने के कारण इजरायल की तीखी आलोचना की जा रही है। इजरायल ने रविवार को गाजा पट्टी में सभी वस्तुओं और रसद का प्रवेश रोकते हुए चेतावनी दी थी कि यदि हमास संघर्ष विराम की अवधि को बढ़ाने संबंधी नए प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करता है तो उसे परिणाम भुगतने होंगे। मध्यस्थों मिस्र और कतर ने इजरायल पर भुखमरी को हथियार के रूप में इस्तेमाल करके मानवीय कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

हमास ने इजरायल पर लगाए आरोप

हमास ने इजरायल पर संघर्ष विराम समझौते को पटरी से उतारने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सहायता पर रोक संबंधी उसका फैसला ‘युद्ध अपराध है और समझौते (संघर्ष विराम) पर हमला है।’ यह समझौता जनवरी में हुआ था। इजरायल-हमास के बीच संघर्ष विराम का पहला चरण शनिवार को समाप्त हो गया। इसमें मानवीय सहायता में वृद्धि देखी गई। दोनों पक्षों के बीच अभी दूसरे चरण पर बातचीत होनी बाकी है, जिसमें इजरायल अपनी सेना वापस बुलाएगा और स्थायी संघर्ष विराम करेगा। इसके बदले में हमास शेष बंधकों को रिहा करेगा। 

गाजा में मानवीय सहायता
Image Source : APगाजा में मानवीय सहायता

फिर शुरू हो सकती है जंग?

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि मौजूदा समझौतों के तहत इजरायल पहले चरण के बाद लड़ाई फिर से शुरू कर सकता है, अगर उसे लगता है कि वार्ता अप्रभावी रही। उन्होंने कहा कि संघर्ष विराम तभी जारी रहेगा जब हमास बंधकों को रिहा करना जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि इजरायल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के साथ ‘पूर्ण समन्वय’ बिठाकर काम कर रहा है। 

लोगों को मिली है राहत

इस बीच अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति ने कहा कि युद्ध विराम ने अनगिनत लोगों की जान बचाई है, ‘गत छह सप्ताहों में बनी प्रगति की गति में कोई भी कमी लोगों को फिर से निराशा में धकेल सकती है।’ संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता प्रमुख टॉम फ्लेचर ने इजरायल के निर्णय को ‘चिंताजनक’ बताते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून में स्पष्ट किया गया है कि सहायता तक पहुंच की अनुमति दी जानी चाहिए। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बताया कि महासचिव ने सभी पक्षों से गाजा में शत्रुता की वापसी रोकने के लिए हर संभव प्रयास करने का आग्रह किया है। (एपी)

यह भी पढ़ें:

Russia-Ukraine War: यूक्रेन युद्ध विराम का नया खाका तैयार, ब्रिटेन फ्रांस और यूक्रेन अमेरिका के सामने रखेंगे ये प्रस्ताव

अमेरिका को लेकर नरम पड़े जेलेंस्की के तेवर, कहा- राष्ट्रपति पद छोड़ दूंगा, मिनिरल डील भी करूंगा, बस मिल जाए ये गारंटी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश