Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 'पश्चिमी ईरान से लेकर तेहरान तक के आसमान पर हमारा कब्जा' इजरायल ने किया बड़ा ऐलान

'पश्चिमी ईरान से लेकर तेहरान तक के आसमान पर हमारा कब्जा' इजरायल ने किया बड़ा ऐलान

Edited By: Subhash Kumar @ImSubhashojha Published : Jun 16, 2025 03:21 pm IST, Updated : Jun 16, 2025 10:10 pm IST

ईरान से जारी जंग के बीच इजरायल ने दावा किया है कि उसने पश्चिमी ईरान से लेकर तेहरान तक के आसमान पर कब्जा कर लिया है और तेहरान के ऊपर हवाई श्रेष्ठता हासिल कर ली है।

israel iran  war- India TV Hindi
Image Source : AP इजरायल-ईरान के बीच भीषण जंग जारी।

इजरायल और ईरान दोनों ने ही एक दूसरे पर जबरदस्त हमले किए हैं। इजरायल ने ऑपरेशन राइजिंग लायन के तहत ईरान के कई न्यूक्लियर ठिकानों, मिसाइल लॉन्च सिस्टम्स और एयर डिफेंस को तबाह कर दिया है। तो वहीं, ईरान ने भी इजरायल के तेल अवीव समेत कई बड़े शहरों पर मिसाइल से हमला किया है। बीते शुक्रवार से जारी जंग के बीच अब इजरायल ने बड़ा ऐलान किया है। इजरायल ने दावा किया है कि उसने ईरान की राजधानी तेहरान के ऊपर हवाई श्रेष्ठता हासिल कर ली है। इसके साथ ही इजरायल ने पश्चिमी ईरान से लेकर राजधानी तेहरान तक के आसमान पर नियंत्रण का दावा किया है।

इजरायल ने क्या दावा किया?

इजरायल की सेना ने सोमवार को बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उसने ईरान की राजधानी तेहरान के ऊपर हवाई श्रेष्ठता यानी Aerial Superiority हासिल कर ली है। इजरायली सेना ने कहा है कि उसने ईरान के एयर डिफेंस और मिसाइल सिस्टम्स को इस लेवल तक कमजोर कर दिया है कि इजरायली विमान बिना किसी बड़े खतरे का सामना किए तेहरान के ऊपर उड़ान भर सकते हैं।

ईरान को अब तक कितना नुकसान?

इजरायल का ये हमला 1980 के इराक युद्ध के बाद से ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला है। इजरायल के हमले में ईरान के सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है। ईरान के दर्जनों शीर्ष सैन्य अधिकारी और परमाणु वैज्ञानिक मारे जा चुके हैं। अब तक ईरान ने 224 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। इसके अलावा 1,277 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि, ईरान ने ये नहीं बताया है कि इनमें कितने सैनिक हैं और कितने आम लोग। इजरायल के इस खतरनाक हमले ने ईरान के परमाणु कार्यक्रमों की कमर तोड़कर रख दी है जिससे उबरने में ईरान को अब काफी वक्त लग सकता है। 

इजरायल में कैसे हैं हालात?

ईरान लगातार सैकड़ों मिसाइल के जरिए इजरायल को निशाना बना रहा है। इजरायल के तेल अवीव, यरूशलम, हाईफा समेत कई शहरों में मिसाइल हमले से बड़ा नुकसान हुआ है। ईरान के हमले के कारण इजरायल में मरने वालों की संख्या कम से कम 17 हो गई है। इसके अलावा 74 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें- 

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement