1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दुश्मन देश ईरान पर इजरायल ने किया बड़ा हमला, घुसकर ड्रोन से मचाई तबाही, उड़ा दी फैक्टरी

दुश्मन देश ईरान पर इजरायल ने किया बड़ा हमला, घुसकर ड्रोन से मचाई तबाही, उड़ा दी फैक्टरी

 Written By: Deepak Vyas
 Published : Jan 30, 2023 08:12 pm IST,  Updated : Jan 30, 2023 11:52 pm IST

जानकारों का इस बारे में कहना है कि इजरायल के इस अटैक का असर रूस तक भी पहुंच सकता है , क्योंकि यूक्रेन पर हमले के लिए रूस जिन ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है वह ईरान की इसी ड्रोन फैक्टरी से खरीदता रहा है।

Drone Attack- India TV Hindi
Drone Attack Image Source : FILE

इजरायल की वायुसेना ने ईरान में घुसकर करारा हमला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इजरायल ने अपने दुश्मन ईरान को निशाना बनाने के लिए किलर ड्रोन का इस्तेमाल किया। इन किलर ड्रोन विमानों ने इस्फहान सिटी जहां ईरान की ड्रोन फैक्टरी है, वहां जोरदार हमला किया है। यह जानकारी अमेरिकी अधिकारियों ने दी है। यह जोरदार प्रहार इजरायल ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के मुखिया के दौरे के तुरंत बाद किया है। 

जानकारों का इस बारे में कहना है कि इजरायल के इस अटैक का असर रूस तक भी पहुंच सकता है , क्योंकि यूक्रेन पर हमले के लिए रूस जिन ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है वह ईरान की इसी ड्रोन फैक्टरी से खरीदता रहा है। 

इजरायल ने ड्रोन से ईरान पर हमला किया

इससे पहले अमेरिका ने रूस को ड्रोन विमानों की आपूर्ति करने का प्राथमिक स्रोत ईरान को बताया था। अमेरिका ने यह भी कहा था कि रूस अब ईरान से मिसाइल हासिल करना चाहता है। बताया जा रहा है कि इस्‍फहान शहर पर इजरायल ने क्‍वाडकाप्‍टर ड्रोन से हमला किया है जो ईरान के मिसाइल उत्‍पादन और शोध का मुख्‍य केंद्र है। इस हमले से ईरान के साथ-साथ रूस को भी बड़ा झटका लगा है जो ईरान से लेकर उत्‍तर कोरिया से हथियारों की उम्‍मीद लगाए बैठे है। खबरों के मुताब‍िक इस्फहान में रक्षा उपकरणों का निर्माण करने वाली एक कंपनी पर शनिवार देर रात ड्रोन हमला हुआ।

ईरान ने मार गिराए दो इजरायली ड्रोन

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने बताया कि इस्फहान में रक्षा उपकरणों का निर्माण करने वाली एक कंपनी को शनिवार देर रात तीन ड्रोन विमानों के जरिये निशाना बनाया गया। ईरानी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि हमले में कंपनी की छत को मामूली नुकसान पहुंचा और कोई भी घायल नहीं हुआ। इसमें बताया गया है कि बाद में ईरान की वायु रक्षा प्रणालियों ने दो ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराया। 

हालांकि, ईरानी रक्षा मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि ड्रोन हमले के पीछे किसका हाथ होने का संदेह है। वहीं, ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने कहा कि उत्तर-पश्चिमी शहर तबरीज़ के पास एक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक तेल रिफाइनरी में शनिवार रात भीषण आग लग गई।

ये भी पढ़ें

चीनी घुसपैठ पर संसद में होगी चर्चा? जानिए केंद्र सरकार ने सुरक्षा से जुड़े इस मामले पर क्या दिया जवाब?

जम्मू कश्मीर में भारी बारिश, बर्फबारी और हिमस्खलन की चेतावनी, इन जिलों में खतरा ज्यादा 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश