1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Israel US Iran Ceasefire LIVE Updates: इजरायल पर भड़के ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान, लेबनान पर हमलों को बताया सीजफायर का उल्लंघन

Israel US Iran Ceasefire LIVE Updates: इजरायल पर भड़के ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान, लेबनान पर हमलों को बताया सीजफायर का उल्लंघन

 Updated : Apr 10, 2026 09:48 am IST

Israel US Iran Ceasefire: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच 2 हफ्ते के लिए हुआ सीजफायर अभी पूरी तरह लागू नहीं हो सका है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलवाने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों वार्ता करने अबु धाबी पहुंच गए हैं।

बेरूत पर इजरायल की बमबारी के बाद खंडहर हुईं इमारतें।- India TV Hindi
बेरूत पर इजरायल की बमबारी के बाद खंडहर हुईं इमारतें। Image Source : AP

Israel US Iran Ceasefire violations: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बुधवार को हुआ सीजफायर अभी पूरी तरह लागू नहीं हो सका है, क्योंकि कई इलाकों में सीजफायर उल्लंघन की खबरें हैं। इजरायल और अमेरिका ने यह कहकर ईरान को दोबारा भड़का दिया है कि सीजफायर समझौते में लेबनान शामिल नहीं है। इजरायल के हमले में बेरूत में हुई मौतों से ईरान भड़क गया है। वहीं ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा बंद कर दिया है। होर्मुज को खुलवाने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति वार्ता करने अबु धाबी पहुंच गए हैं।

विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा दुनिया लेबनान में हुई मौतों को देख रही है। भारत में ईरान के दूतावास ने अराघची के स्टेटमेंट को एक्स पर शेयर किया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान के 10 सूत्रीय प्रस्ताव का मजाक उड़ाते हुए कहा है कि इसे देखने पर ऐसे लगता है, जैसे इसको एआई से जनरेट किया गया है। 

ट्रंप ने इस बीच ईरान की 10 शर्तों को मानने वाले दावे को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यह मीडिया द्वारा फैलाया गया झूठ है। 

इजरायल लेबनान पर लगातार हमले कर रहा है। बीते 24 घंटों के इजरायली हमले में लेबनान में 182 लोगों की मौत हो चुकी है। यह दावा लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से किया गया है। इजरायल-हिजबुल्लाह युद्ध में एक दिन में हुई मौतों की सबसे बड़ी संख्या है। इससे ईरान भी बौखला गया है और उसने दोबारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया है। इस स्थिति ने ट्रंप के लिए बड़ी चुनौती पैदा कर दी है। 

 

Israel US Iran Ceasefire Live Updates: लेबनान पर हमले ने फंसाया पेंच, ईरान ने बंद किया होर्मुज

Auto Refresh
Refresh
  • 11:31 PM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    लेबनान में 300 से अधिक लोगों की हुई मौत

    लेबनान में इजरायल के भारी हमलों से मरने वालों की संख्या 300 से अधिक हो गई है। लेबनान स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है, क्योंकि तलाशी और बचाव दल मलबे के नीचे से लगातार शव निकाल रहे हैं। अस्पतालों में लोग दर्जनों शवों की पहचान कर रहे हैं। हमले में करीब 1,150 लोग घायल भी हुए हैं।

  • 11:23 PM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    मुज्तबा खामेनेई का संदेश

    ईरान युद्ध नहीं चाहता, लेकिन वह अपने अधिकारों को नहीं करेगा छोड़ेगा। देश के सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई ने सरकारी टीवी पर पढ़े गए एक बयान में यह बात कही है। बयान में कहा गया है कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य के प्रबंधन में एक नए चरण में प्रवेश करेगा। बयान में कहा गया कि आज ईरान एक महान शक्ति बनने की दहलीज पर खड़ा है। हम उन अपराधी हमलावरों को नहीं बख्शेंगे जिन्होंने हमारे देश पर आक्रमण किया। हम हर एक क्षति के लिए मुआवजे की, और अपने शहीदों के रक्त का बदला लेने की मांग करेंगे।

  • 10:05 PM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    इजरायल-लेबनान की होगी बातचीत

    इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि लेबनान के साथ सीधी बातचीत के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि बेरूत की ओर से इसके लिए अनुरोध किए गए थे। अमेरिका और ईरान के बीच संघर्षविराम पर सहमति बनने के बाद भी लेबनान पर इजरायली हमले जारी रहे है। 

  • 8:48 PM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    ईरान जंग का होगा व्यापक असर: IMF

    इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने चेतावनी दी है कि ईरान जंग का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर लंबे समय तक रहने वाला 'घावों जैसा असर' होगा। इसके नतीजे तब भी बने रहने की संभावना है जब युद्धविराम हो जाएगा। संगठन की मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने कहा कि सबसे आशावादी स्थिति में भी वैश्विक विकास दर में गिरावट आएगी। उन्होंने यह कहा कि हालात पहले जैसे सामान्य नहीं होगे।

  • 7:17 PM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    खाड़ी देशों पर नहीं हुए हमले

    सऊदी अरब, UAE, कुवैत, कतर और ओमान ने बृहस्तिवार को किसी भी तरह के दुश्मन हवाई हमले की सूचना नहीं दी है। 28 फरवरी को जंग शुरू होने के बाद से ईरान की ओर से होने वाले ऐसे हमलों में यह पहली बार इतनी लंबी रुकावट आई है। एक बयान में, UAE के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि 9 अप्रैल को देश "किसी भी हवाई खतरे से पूरी तरह सुरक्षित" रहा। सऊदी अरब, कतर और ओमान की सेनाओं ने मिसाइल या ड्रोन हमलों की कोई रिपोर्ट जारी नहीं की, जो पिछले दिनों के बिल्कुल विपरीत है। बहरीन की सेना ने मिसाइल और ड्रोन हमलों की संख्या जारी की है, लेकिन यह नहीं बताया कि आज ऐसा कोई हमला हुआ है। 

     

  • 7:11 PM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    ट्रंप ने NATO पर साधा निशाना

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट कर कहा कि "इनमें से किसी भी व्यक्ति ने, हमारे अपने लोगों और NATO सहित, जो कि बेहद निराशाजनक है, तब तक कुछ भी नहीं समझा, जब तक उन पर दबाव नहीं डाला गया!!!" 

  • 5:52 PM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    ईरान के राष्ट्रपति का बड़ा बयान

    ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने बड़ा बयान दिया है। पेजेशकियान ने कहा कि लेबनान के खिलाफ जायोनी सत्ता की बार-बार की आक्रामकता, शुरुआती संघर्षविराम समझौते का घोर उल्लंघन है और यह धोखे तथा संभावित समझौतों के प्रति प्रतिबद्धता की कमी का एक खतरनाक संकेत है। इन आक्रमक कार्रवाइयों का जारी रहना बातचीत को बेमानी बना देगा, हमारे हाथ ट्रिगर पर ही रहेंगे और ईरान अपने लेबनानी भाइयों और बहनों को कभी नहीं छोड़ेगा।

  • 5:21 PM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    क्या बोले ईरान की संसद के स्पीकर

    ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बघेर गालिबफ ने कहा है कि लेबनान और ईरान के सहयोगी समूह औपचारिक रूप से संघर्षविराम के दायरे में शामिल हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सार्वजनिक रूप से इस बात पर जोर दिया कि यह रुख अटल है और इस पर कोई समझौता नहीं होगा। संघर्षविराम के उल्लंघन के स्पष्ट परिणाम होंगे और इसका कड़ा जवाब दिया जाएगा।

  • 5:18 PM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    EU ने की होर्मुज टोल के विचार की आलोचना

    यूरोपीय संघ का कहना है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बिना किसी भी तरह के भुगतान या टोल के सुनिश्चित की जानी चाहिए। यह बात EU ने तब कही जब ईरान ने संकेत दिया कि वह इस महत्वपूर्ण खाड़ी जलमार्ग से जहाजों को गुजरने देने के लिए शुल्क ले सकता है। ब्रुसेल्स में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूरोपीय आयोग के प्रवक्ता अनवर अल अनुनी ने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय कानून नौवहन की स्वतंत्रता का प्रावधान करता है, जिसका मूल रूप से अर्थ है, किसी भी तरह का कोई भुगतान या टोल नहीं। नौवहन की स्वतंत्रता एक सार्वजनिक हित है और इसे सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।"

  • 3:34 PM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    ट्रंप प्रशासन का बड़ा बयान

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन का कहना है कि उम्मीद है कि वह रूसी तेल पर लगे प्रतिबंधों में ढील देना जारी रखेगा, और संभवतः जल्द ही ईरानी तेल पर भी, ताकि वैश्विक आपूर्ति को स्थिर रखने और ईंधन की कीमतों को और बढ़ने से रोकने में मदद मिल सके।

  • 3:30 PM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    इजरायल करेगा हिजबुल्लाह पर हमला: नेतन्याहू

    इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि इजरायल जहां भी जरूरी होगा हिजबुल्लाह पर हमला करेगा। इस बीच लेबनान का कहना है कि बुधवार को हुए इजरायली हमलों में 203 लोग मारे गए हैं। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री राकन नासेरेद्दीन ने बताया कि इन हमलों में कम से कम 1,000 लोग घायल हुए हैं।

  • 2:59 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    यूरोपीय संघ ने लिया इजरायल का पक्ष

    यूरोपीय संघ की उपाध्यक्ष कजा कल्लास ने इजरायल का पक्ष लिया है। उन्होंने कहा कि हिजबुल्लाह ने इजरायल को युद्ध में घसीटा। इसलिए इजरायल को अपनी आत्मरक्षा का अधिकार है।

  • 2:43 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    होर्मुज पर वार्ता के लिए अबु धाबी में फ्रांस और ब्रिटेन समेत अन्य नेताओं का जमावड़ा

    होर्मुज खुलवाने पर वार्ता करने के लिए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों व अन्य नेता अबु धाबी पहुंच गए हैं। 

  • 2:16 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    ईरानी मीडिया ने इजरायल के हमले में बेरूत में 250 मौतों का दावा किया

    ईरान की सरकारी प्रेस टीवी ने लेबनान पर बुधवार को हुए इजरायल के हमले में 250 लोगों के मारे जाने का दावा किया है और 1100 लोगों के घायल होने की बात कही है। 

  • 1:44 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    इजरायल के हमले में मारा गया हिजबुल्लाह का नया चीफ नईम कासिम

    इजरायल के हमले में  हिजबुल्लाह का नया चीफ नईम कासिम मारा गया है। आईडीएफ ने दावे में कहा कि बुधवार को उसने दक्षिण बेरूत में किए गए हमले में हिजबुल्लाह के नए चीफ नईम कासिम और उसके निजी सेक्रेटरी अली यूसुफ हरशी को मार गिराया है। 

  • 12:01 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    वेस्ट गाजा में ड्रोन हमले में जर्नलिस्ट की मौत

    पश्चिमी गाजा पर हुए ताजा हमले में एक जर्नलिस्ट की भी मौत हो गई है। यह हमला ईरान-अमेरिका सीजफायर के ऐलान के बाद हुआ है। 

  • 11:06 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    ब्रिटेन ने अमेरिकी सीजफायर में लेबनान को भी शामिल करने की वकालत की

    ब्रिटेन का कहना है कि ईरान-अमेरिका युद्धविराम में लेबनान भी शामिल होना चाहिए। .ब्रिटिश विदेश सचिव यवेट कूपर ने कहा है कि अमेरिका-ईरान युद्धविराम में लेबनान को भी शामिल किया जाना चाहिए, जहां इजरायल ने घातक हमले जारी रखे हैं। कूपर ने यह भी कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों का आवागमन टोल-मुक्त होना चाहिए, जो ईरान द्वारा पारगमन शुल्क लगाने के प्रयास का विरोध है।

  • 10:50 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    ईरान और अमेरिका के बीच नाजुक युद्धविराम टूटने के संकेत

    इजरायल लेबनान पर लगातार हमले कर रहा है। ऐसे में ईरान ने शत्रुता फिर से शुरू करने की धमकी दी है। ईरान ने समुद्री बारूदी सुरंगों के खतरे का हवाला देते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों के लिए वैकल्पिक मार्गों की घोषणा की है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि तेहरान जहाजों को वहां से गुजरने की अनुमति दे रहा है या नहीं।

  • 10:43 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    लेबनान पर इजरायली हमले में अब तक 254 मौतों का दावा

    लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर बुधवार को हुए इजरायली हमले में अब तक कम से कम 254 लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है। इजरायल ने 1 मिनट में 100 टारगेट पर 160 बम गिराया। 

  • 10:35 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    Iran-US सीजफायर वार्ता को लेकर पाकिस्तान ने घोषित की इस्लामाबाद में 2 दिन की छुट्टी

    Iran-US सीजफायर वार्ता को लेकर पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में 2 दिन की छुट्टी घोषित कर दी है। इस्लामाबाद जिला प्रशासन द्वारा बुधवार देर रात जारी अधिसूचना में कोई वजह नहीं बताई गई, लेकिन राजधानी में अक्सर उच्च-स्तरीय राजनयिक कार्यक्रमों से पहले सुरक्षा कारणों से छुट्टियां या पाबंदियां लगा दी जाती हैं। पाकिस्तान मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध को लेकर अमेरिकी और ईरानी प्रतिनिधियों के बीच होने वाली महत्वपूर्ण वार्ता की तैयारी कर रहा है। व्हाइट हाउस ने कहा है कि उपराष्ट्रपति जेडी वांस इस सप्ताहांत इस्लामाबाद में होने वाली इन वार्ताओं का नेतृत्व करेंगे।

  • 9:18 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    ईरान ने जारी की लेबनान पर इजरायल के हालिया हमले में मारे गए बच्चों की लिस्ट

    ईरान-अमेरिका युद्ध विराम के बावजूद लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल का हमला जारी है। भारत स्थित ईरानी दूतावास ने बृहस्पतिवार को लेबनान पर इजरायल के हालिया हमले में मारे गए बच्चों की लिस्ट जारी की है। 

  • 8:27 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    लेबनान के हिजबुल्लाह ने इजरायल पर शुरू किया जवाबी रॉकेट हमला

    लेबनान के हिजबुल्लाह ने ईरान-अमेरिका सीजफायर के बाद अब इजरायल पर जवाबी हमला शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को हिजबुल्लाह इजरायल पर रॉकेट दाग रहा है। 

  • 8:24 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    ईरान ने फिर से बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

    ईरान ने लेबनान में इजरायली हमले जारी रहने और होर्मुज में तेहरान की शर्तों नहीं माने जाने पर इस मार्ग से जहाजों का आवागमन दोबारा रोक दिया है। इससे हलचल मच गई है 

  • 7:35 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के 40 दिन होने पर बुशहर परमाणु केंद्र पर जुटी भारी भीड़

    इजरायल और अमेरिका के हमले में 28 फरवरी को मारे गए ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के 40 दिन होने पर बुशहर परमाणु केंद्र पर लोगों की भारी भीड़ जुटी। इस दौरान लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और याद किया। 

  • 7:20 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    इजरायल-अमेरिका हमले में मारे गए ईरान के इंटेलीजेंंस चीफ माजिद खादमी को दी गई अंतिम विदाई

    इजरायल और अमेरिका के हमले में हाल ही में मारे गए आईआरजीसी के मेजर जनरल माजिद खादीम को आखिरी विदाई दे दी गई है। 

  • 7:12 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    नेतन्याहू ने किया ट्वीट, कहा-इजरायल ने हासिल की अभूतपूर्व विजय

    इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्वीट किया: "मेरे भाइयों और बहनों, इजरायल राज्य ने अभूतपूर्व और शानदार विजय हासिल की है। ऐसी विजय जो कुछ समय पहले तक पूरी तरह से कल्पनातीत लगती थी। ईरान पहले से कहीं ज्यादा कमजोर हो गया है, और इजरायल पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो गया है। यही अभी तक का इस अभियान का मूल सार है और मैं स्पष्ट करना चाहता हूं: हमारे अभी भी कुछ उद्देश्य पूरे करने बाकी हैं और हम उन्हें या तो समझौते के माध्यम से हासिल करेंगे या फिर लड़ाई को फिर से शुरू करके।"

  • 7:06 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    ईरान-अमेरिका में स्थाई सीजफायर की मांग को लेकर न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर पर उतरे हजारों लोग

    ईरान और अमेरिका में स्थाई सीजफायर की मांग को लेकर न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर में हजारों लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। वह पूरी तरह युद्ध विराम चाहते हैं। 

  • 7:00 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    ट्रंप ने किया ईरान में हर लक्ष्य पूरा करने का दावा, ह्वाइट हाउस ने किया पोस्ट

    व्हाइट हाउस ने ट्वीट किया, "पहले दिन से ही तय समय पर और योजना के अनुसार हर एक लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। ईरान की नौसेना नष्ट हो चुकी है। रक्षा औद्योगिक आधार को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया है, उसके परमाणु हथियार बनाने की महत्वाकांक्षा को नाकाम कर दिया गया है। क्षेत्र को धमकाने की ईरान की क्षमता को व्यवस्थित रूप से खत्म कर दिया गया है।"

  • 6:46 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    बेरूत पर इजरायली हमले में अल-जज़ीरा संवाददाता और 2 लेबनानी पत्रकारों की मौत

    इजरायली हमलों में बुधवार को गाजा में अल जज़ीरा के एक संवाददाता की मौत हो गई। साथ ही दो लेबनानी पत्रकार भी मारे गए। मोहम्मद विशाह को पश्चिम गाजा सिटी में ड्रोन हमले में निशाना बनाया गया। इजरायली सेना के अरबी भाषा के प्रवक्ता अविचय अदराई ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि विशाह हमास का सदस्य था। उन्होंने 2024 के एक ट्वीट को दोबारा पोस्ट करते हुए उसे हमास की सैन्य शाखा का "प्रमुख कमांडर" बताया था, साथ ही अन्य पदों का भी जिक्र किया था। लेबनान में, जहां इजरायली हमलों में हिजबुल्लाह को निशाना बनाते हुए बुधवार को 180 से अधिक लोगों की मौत हुई, वहां सौत अल-फराह की प्रेजेंटर घदा दयेख और हिजबुल्लाह के अल-मनार टीवी तथा अल-नूर रेडियो की रिपोर्टर और प्रेजेंटर सुजान खलील भी मारी गईं।

  • 6:39 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    लेबनान पर इजरायली हमले से भड़का ईरान

    इजरायल ने बीते 24 घंटों में लेबनान की राजधानी बेरूद पर भीषण बमबारी जारी रखा है। इसमें 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। ईरान ने इसे सीजफायर का उल्लंघन करार दिया है। जबकि इजरायल और अमेरिका लेबनान के सीजफायर समझौते से बाहर बता रहे हैं। इससे सीजफायर टूटने की आशंका बढ़ गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश