1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Israel US Iran War Ceasefire: अमेरिका के बाद इजरायल ने भी किया ईरान के साथ सीजफायर का ऐलान, कहा-हिजबुल्लाह पर हमले जारी रहेंगे

Israel US Iran War Ceasefire: अमेरिका के बाद इजरायल ने भी किया ईरान के साथ सीजफायर का ऐलान, कहा-हिजबुल्लाह पर हमले जारी रहेंगे

 Published : Apr 08, 2026 02:08 pm IST,  Updated : Apr 08, 2026 02:08 pm IST

Israel US Iran War Ceasefire: इजरायल ने भी ईरान के साथ सीजफायर का ऐलान कर दिया है। इजरायली सेना ने कहा कि अब वह ईरान पर कोई हमला नहीं करेगा। अगर उसके ऊपर कोई हमला होता है तो वह उसका जवाब देगा।

इजरायल और अमेरिका के हमले में क्षतिग्रस्त हुई ईरान की धार्मिक इमारत। - India TV Hindi
इजरायल और अमेरिका के हमले में क्षतिग्रस्त हुई ईरान की धार्मिक इमारत। Image Source : PTI

Israel US Iran War Ceasefire: अमेरिका के बाद अब ईरान ने भी इजरायल के खिलाफ सीजफायर का ऐलान कर दिया है। इजरायली सुरक्षा बल (आईडीएफ) ने एक पोस्ट करके ईरान पर हमले रोकने का ऐलान किया है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ 2 हफ्ते तक के सीजफायर का बुधवार को बड़ा ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने इस दौरान ईरान पर कोई बमबारी या हमला नहीं करने की प्रतिबद्धता जाहिर की। ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने ऐसा तब किया, जब ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने पर सहमत हो गया है। उन्होंने इसे अमेरिका की ईरान पर बड़ी जीत बताया। 

इजरायली रक्षा बलों (IDF) का बयान

इजरायली सेना ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "राजनीतिक स्तर से प्राप्त निर्देशों के अनुसार इजरायली रक्षा बल (IDF) ने ईरान के खिलाफ चल रही कार्रवाई में गोलीबारी बंद कर दी है और किसी भी उल्लंघन के खिलाफ रक्षात्मक रूप से जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। रात भर इजरायली सेना ने ईरान में मिसाइल लॉन्च साइटों और लॉन्चरों पर बड़े पैमाने पर हमलों की एक लहर चलाई, ताकि ईरान की मिसाइल लॉन्च करने की क्षमता को काफी हद तक कम किया जा सके। इसके साथ ही, लेबनान में इजरायली रक्षा बल हिजबुल्लाह के खिलाफ लक्षित जमीनी अभियान जारी रखे हुए है। आईडीएफ इजरायल की रक्षा के लिए सभी मोर्चों पर कार्रवाई जारी रखेगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश