1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इजरायल ने अब लेबनान पर शुरू किया हमला, हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले, जानें क्यों हुआ ऐसा

इजरायल ने अब लेबनान पर शुरू किया हमला, हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले, जानें क्यों हुआ ऐसा

 Published : Mar 02, 2026 07:54 am IST,  Updated : Mar 02, 2026 08:10 am IST

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच भीषण जंग जारी है। इस बीत इजरायल ने अब लेबनान पर अटैक शुरू कर दिया है। हिज़्बुल्लाह की ओर से इजरायल के खिलाफ किए गए हमले के बाद इजरायल ने लेबनान में ग्राउंड और एयरस्ट्राइक की है।

israel attacks lebanon- India TV Hindi
इजरायल ने लेबनान पर किया हमला। (फाइल फोटो) Image Source : AP

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच भीषण जंग जारी है। ईरान के मिलिट्री ठिकानों पर सैकड़ों बम बरसाए गए हैं। इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई समेत बड़ी संख्या में ईरान की टॉप लीडरशिप, सैनिक और आम लोग भी मारे गए हैं। इजरायली सेना की तरफ से जारी वीडियो में तेहरान के आसमान में काले धुएं का गुबार दिखा है। इस बीच इजरायल ने एक और देश लेबनान पर भी हमले तेज कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, ईरान पर हमले के विरोध में अब हिज्बुल्लाह खुलकर सामने आया है। रविवार को इजरायल पर हुए हमले की जिम्मेदारी हिज्बुल्लाह ने ली है। इसी कारण इजरायल ने लेबनान पर हमले शुरू कर दिए हैं।

इजरायल ने क्यों किया हमला?

सामने आई जानकारी के मुताबिक, रविवार को इजरायल पर हमला हुआ था और तेल अवीव के करीब मिसाइल गिरी थी। इसके अलावा यरूशलम पर भी मिसाइल से हमला किया गया था और वेस्ट बैंक के ऊपर भी ईरानी ड्रोन देखे गए थे। इजरायल के रिहायशी इलाकों में हुए इस अटैक को ईरान का पलटवार माना जा रहा था लेकिन अब हिज्बुल्लाह ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

इजरायल ने लेबनान पर हमला किया है। उत्तरी इजरायल की ओर से हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर गोलाबारी की जा रही है। इजरायल का कहना है कि हिज़्बुल्लाह ईरानी शासन के इशारे पर काम कर रहा है। इजरायल का कहना है कि हिज़्बुल्लाह इजराइली नागरिकों पर गोलीबारी कर रहा है। हिज़्बुल्लाह से निपटने के लिए IDF के सैनिकों ने 'रोरिंग लायन' ऑपरेशन के तहत ऐसी स्थिति के लिए तैयारी कर रखी है।

ईरान पर हमले जारी रहेंगे- ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जब तक अमेरिका के सारे मकसद पूरे नहीं हो जाएंगे, तब तक ईरान पर हमले जारी रहेंगे। यानी अमेरिका ईरान के परमाणु कार्यक्रम को खत्म करेगा उसकी मिसाइल क्षमता को खत्म करेगाऔर IRGC के बाकी बचे लीडर्स को खत्म करेगा उसके बाद ही ये जंग रुकेगी। ट्रंप ने दावा किया कि हमले में ईरान का पूरा मिलिट्री कमांड खत्म हो गया है और जो थोड़े बहुत बचे हैं। वो भी सरेंडर करने को तैयार हैं।

ये भी पढ़ें- इज़रायली पीएम नेतन्याहू बोले- "खामेनेई को खत्म किया, मैं पिछले 40 वर्षों से ये करना चाहता था"

अमेरिका ने ईरान का नेवी मुख्यालय उड़ाया, 9 जहाज भी समुद्र में डुबोए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश