1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इजरायली रक्षा मंत्री का बड़ा दावा, बोले- 'भीषण हमलों के बाद सीजफायर चाहता है हिजबुल्लाह'

इजरायली रक्षा मंत्री का बड़ा दावा, बोले- 'भीषण हमलों के बाद सीजफायर चाहता है हिजबुल्लाह'

 Published : Apr 09, 2026 09:28 pm IST,  Updated : Apr 09, 2026 09:28 pm IST

इजरायल की सेना ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर भीषण हमले किए हैं। इन हमलों के बाद इजरायल के रक्षा मंत्री ने बड़ा दावा किया है। चलिए जानते हैं कि इजरायली रक्षा मंत्री ने कहा क्या है।

Israel Attack Lebanon- India TV Hindi
Israel Attack Lebanon Image Source : AP

Israel Airstrikes In Lebanon Beirut: इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने दावा किया है कि जोरदार हमलों के बाद हिजबुल्लाह सीजफायर चाहता है। उन्होंने कहा कि इजरायली हमलों में सैकड़ों आतंकी मारे गए हैं। इजरायल की सेना ने लेबनान के बेरूत में हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया है। इजराइल के हमलों में कम से कम 203 लोग मारे गए और 1,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। काट्ज ने यह भी कहा कि अगर ईरान हिजबुल्लाह के समर्थन में हमला करता है तो इजरायल जोरदार जवाब देने के लिए तैयार है। 

लेबनान की सेना ने खोला अहम पुल 

हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमलों के बाद लेबनान की सेना ने गुरुवार को कहा कि कासमीह पुल को फिर से खोल दिया गया है और पास में एक यूनिट तैनात की गई है। यह पुल लिटानी नदी के ऊपर तटीय शहर टायर में ट्रैफिक के लिए आखिरी सीधी क्रॉसिंग है, जो दक्षिणी लेबनान को देश के बाकी हिस्सों से अलग करने वाली स्ट्रेटेजिक लाइन है। इजरायल ने इलाके में कई पुलों पर हमला किया है और हिजबुल्लाह पर इसके जरिए लड़ाकों और सामान को ले जाने का आरोप लगाया है। ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब इजरायल अपने उत्तरी शहरों की सुरक्षा के लिए एक बफर जोन चाहता है।

लेबनान UN में शिकायत करेगा

लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने इजरायल के हमलों पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि हमलों में बढ़ोतरी इंटरनेशनल और मानवीय कानून का खुला उल्लंघन है और यह ईरान जंग को रोकने की चल रही कोशिशों को कमजोर करता है। उन्होंने कहा कि इजरायली की ओर से किए जा रहे हमलों की शिकायत लेबनान संयुक्त राष्ट्र में करेगा।

Israel Attack Lebanon
Image Source : APIsrael Attack Lebanon

ईरान ने दी चेतावनी

ईरान के पार्लियामेंट स्पीकर ने गुरुवार को चेतावनी दी कि लेबनान में हिजबुल्लाह पर इजरायल के लगातार हमलों की कीमत चुकानी पड़ेगी और कड़े जवाब मिलेंगे। मोहम्मद बघेर गालिबफ ने जोर देकर कहा कि 2 हफ्ते का सीजफायर लेबनान तक बढ़ाया जाए, जिसे इजराइल और अमेरिका दोनों ने मना कर दिया है।

बेरूत में तबाही का मंजर

लेबनान की राजधानी में इजरायल के जबरदस्त हमलों के एक दिन बाद, बचे हुए लोगों ने तबाही के मंजर बताए। अस्पतालों में हताहतों की संख्या बढ़ती जा रही है। एक डॉक्टर, वाएल जारोश ने कहा कि धमाकों के 10 मिनट के अंदर हॉस्पिटल में लगभग 70 घायल मरीज आए। एक शख्स ने कहा कि मेरे चेहरे और आंखों में रोशनी की एक चमक हुई थी, और मैंने देखा कि कोई उड़कर मेरे बगल में आ गिरा। वह मर चुका था। 

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान में होगी अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता, कौन-कौन हो सकता है शामिल? देखें लिस्ट

जलमार्ग को हथियार बनाना बर्दाश्त नहीं, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान की मनमानी पर भड़का UAE

 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश